सीरिया में विद्रोहियों-जिहादियों के संघर्ष में 48 लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेरुत : पश्चिमोत्तर सीरिया में जिहादियों और विद्रोहियों के बीच संघर्ष में पिछले दो दिन में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गयी है. ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने यह जानकारी दी. पश्चिमी अलेप्पो प्रांत में एक विद्रोही समूह और अलकायदा से जुड़े हयात तहरीर अल शाम (एचटीएस) के बीच मंगलवार को […]

विज्ञापन

बेरुत : पश्चिमोत्तर सीरिया में जिहादियों और विद्रोहियों के बीच संघर्ष में पिछले दो दिन में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गयी है. ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन

पश्चिमी अलेप्पो प्रांत में एक विद्रोही समूह और अलकायदा से जुड़े हयात तहरीर अल शाम (एचटीएस) के बीच मंगलवार को संघर्ष शुरू हुआ था. यह संघर्ष बुधवार को पड़ोसी इदलिब प्रांत में भी फैल गया.

ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ के प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने कहा, ‘संघर्ष तेज हो गया और इदलिब प्रांत के उत्तर और दक्षिण पूर्व में फैल गया.’ उन्होंने बताया कि इसमें 48 लोगों की मौत हो गयी है.

एचटीएस ने सोमवार को विद्रोही समूह नुरेद्दीन अल जिंकी पर उसके पांच सदस्यों की हत्या का आरोप लगाया था और उसके खिलाफ हमले शुरू कर दिये थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola