ePaper

फेसबुक ने म्यांमार सेना प्रमुख सहित कई अफसरों को किया ब्लॉक, जानें क्यों

Updated at : 28 Aug 2018 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
फेसबुक ने म्यांमार सेना प्रमुख सहित कई अफसरों को किया ब्लॉक, जानें क्यों

यंगून : फेसबुक ने म्यांमार सेना प्रमुख सहित कई अफसरों को ब्लॉक कर दिया है. फेसबुक का कहना है कि वह घृणा फैलने और गलत सूचनाओं का प्रसारण रोकने के उद्देश्य से म्यांमार के सेना प्रमुख सहित 20 लोगों तथा संगठनों को सोशल मीडिया साइट पर प्रतिबंधित कर रहा है. म्यांमार में जातीय और धार्मिक […]

विज्ञापन

यंगून : फेसबुक ने म्यांमार सेना प्रमुख सहित कई अफसरों को ब्लॉक कर दिया है. फेसबुक का कहना है कि वह घृणा फैलने और गलत सूचनाओं का प्रसारण रोकने के उद्देश्य से म्यांमार के सेना प्रमुख सहित 20 लोगों तथा संगठनों को सोशल मीडिया साइट पर प्रतिबंधित कर रहा है.

म्यांमार में जातीय और धार्मिक संघर्ष को बढ़ावा देने, खास तौर से अल्पसंख्यक रोहिंग्या समुदाय के प्रति घृणा को बढ़ावा देने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल किये जाने को लेकर सोशल साइट की कटु आलोचना हो रही है. विभिन्न देशों में गलत सूचनाओं के ऑनलाइन प्रसारण और सूचनाओं के साथ छेड़छाड़ से फेसबुक को जोड़ा जा रहा है, लेकिन म्यांमार ऐसा देश है जहां सोशल साइट पर गलत सूचनाओं के प्रसारण के कारण हिंसा को बहुत बढ़ावा मिला है.

म्यांमार में सेना के उग्रवाद विरोधी अभियान के कारण पिछले एक वर्ष में रखाइन प्रांत से करीब 7,00,000 रोहिंग्या मुसलमान देश छोड़कर जाने को मजबूर हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola