बगदाद के हथियार डिपो में विस्फोट, कम से कम 16 की मौत

Updated:
विज्ञापन

बगदाद : इराक की राजधानी बगदाद के सदर सिटी जिले में स्थित हथियारों के डिपो मेंगुरुवारको विस्फोट हो गया. इसमें कम से कम 16 लोगों की मौत होगयी और कई जख्मी हो गये. सुरक्षा और चिकित्सकीय सूत्रों ने एक बयान में बताया कि हथियारों के डिपो में विस्फोट हुआ है. सुरक्षा बलों ने विस्फोट के […]

विज्ञापन

बगदाद : इराक की राजधानी बगदाद के सदर सिटी जिले में स्थित हथियारों के डिपो मेंगुरुवारको विस्फोट हो गया. इसमें कम से कम 16 लोगों की मौत होगयी और कई जख्मी हो गये. सुरक्षा और चिकित्सकीय सूत्रों ने एक बयान में बताया कि हथियारों के डिपो में विस्फोट हुआ है. सुरक्षा बलों ने विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक घर में रॉकेट ग्रेनेड और गोले समेत भारी हथियार बहुतायत में रखा हुआ था. इस कारण यह विस्फोट हुआ. ये हथियार एक सशस्त्र समूह के थे. उन्होंने कहा कि विस्फोट में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है और तकरीबन 32 अन्य जख्मी हुए हैं. चिकित्सकीय सूत्रों ने हताहतों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़ितों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं.

सूत्रों ने बताया कि विस्फोट बगदाद के उत्तर पूर्वी जिले में एक शिया मस्जिद के नजदीक हुआ है. चश्मदीदों ने कहा कि सदर सिटी जिले में विस्फोट की वजह से घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है. यह लोकप्रिय शिया धर्मगुरु मुक्तदा सदर का गढ़ है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola