उत्तरी बगदाद में आत्मघाती हमले में सात लोगों की मौत

बगदाद: बगदाद के एक पार्क में आज एक आत्मघाती हमले में एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम 7 लोगों की मौत हो गयी. इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और आपात कर्मचारियों ने आत्मघाती हमलावर को पार्क में प्रवेश करते समय रोकने का प्रयास किया, लेकिन पकड़े जाने से पहले ही उसने विस्फोट कर […]
बगदाद: बगदाद के एक पार्क में आज एक आत्मघाती हमले में एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम 7 लोगों की मौत हो गयी. इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और आपात कर्मचारियों ने आत्मघाती हमलावर को पार्क में प्रवेश करते समय रोकने का प्रयास किया, लेकिन पकड़े जाने से पहले ही उसने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया.
यह हमला उत्तरी बगदाद के मुख्यरूप से शिया बहुल जिले शोअला में हुआ. इस हमले में कम से कम 16 लोग घायल हो गए हैं. 17 मई से रमजान का पाक महीना शुरू हाने के बाद से बगदाद में यह पहला हमला है. अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी. अभी तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है. राहत और बचाव कार्य जारी है क्योंकि हमले में कई लोग घायल हो गये हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुरक्षा टीम हमले की जांच में जुट गयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




