उत्तरी बगदाद में आत्मघाती हमले में सात लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन

बगदाद: बगदाद के एक पार्क में आज एक आत्मघाती हमले में एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम 7 लोगों की मौत हो गयी. इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और आपात कर्मचारियों ने आत्मघाती हमलावर को पार्क में प्रवेश करते समय रोकने का प्रयास किया, लेकिन पकड़े जाने से पहले ही उसने विस्फोट कर […]

विज्ञापन

बगदाद: बगदाद के एक पार्क में आज एक आत्मघाती हमले में एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम 7 लोगों की मौत हो गयी. इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और आपात कर्मचारियों ने आत्मघाती हमलावर को पार्क में प्रवेश करते समय रोकने का प्रयास किया, लेकिन प���ड़े जाने से पहले ही उसने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया.

विज्ञापन

यह हमला उत्तरी बगदाद के मुख्यरूप से शिया बहुल जिले शोअला में हुआ. इस हमले में कम से कम 16 लोग घायल हो गए हैं. 17 मई से रमजान का पाक महीना शुरू हाने के बाद से बगदाद में यह पहला हमला है. अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी. अभी तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है. राहत और बचाव कार्य जारी है क्‍योंकि हमले में कई लोग घायल हो गये हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. सुरक्षा टीम हमले की जांच में जुट गयी हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola