विजय लक्ष्मी पंडित (1900-1990)
Advertisement
यूएन जनरल असेंबली की पहली महिला अध्यक्ष
विजय लक्ष्मी पंडित (1900-1990) यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली की पहली महिला प्रेसिडेंट विजय लक्ष्मी पंडित वर्ष 1946 में संयुक्त प्रांत से संविधान सभा की सदस्य बनीं. मार्च 1963 से लेकर अगस्त 1963 तक वे महाराष्ट्र की गवर्नर रहीं. विजय लक्ष्मी पंडित भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की बहन थीं. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन […]
यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली की पहली महिला प्रेसिडेंट विजय लक्ष्मी पंडित वर्ष 1946 में संयुक्त प्रांत से संविधान सभा की सदस्य बनीं. मार्च 1963 से लेकर अगस्त 1963 तक वे महाराष्ट्र की गवर्नर रहीं. विजय लक्ष्मी पंडित भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की बहन थीं. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में विजय लक्ष्मी पंडित ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया. गांधीजी से प्रभावित होकर उन्होंने भी आजादी के लिए आंदोलनों में भाग लेना शुरू कर दिया. वह हर आंदोलन में आगे रहतीं, जेल जातीं, रिहा होतीं और फिर आंदोलन में जुट जातीं. वह कैबिनेट मंत्री बनने वाली प्रथम भारतीय महिला थीं. 1937 में वे संयुक्त प्रांत की प्रांतीय विधानसभा के लिए निर्वाचित हुईं और स्थानीय स्वशासन और सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री के पद पर नियुक्त की गयीं.
वे राज्यपाल और राजदूत जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहीं. संयुक्त प्रांत की प्रांतीय विधानसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद इन्हें स्थानीय स्वशासन और सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री के पद की जिम्मेदारी दी गयी. राज्यपाल और राजदूत रहने के दौरान इन्होंने कई अहम फैसले लिये. खास बात है कि इन्होंने इंदिरा गांधी का तब विरोध किया था, जब उन्होंने देश में इमरजेंसी लगायी थी और उसके बाद जनता दल में शामिल हो गयी थीं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement