Naxal in Jharkhand : घोड़े पर सवार होकर AK 47 लेकर चलता था ये नक्सली
हाथ में एके 47 और घोड़े पर सवार होकर घूमने वाले नक्सली संदीप यादव की मौत हो गयी. 27 सालों से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी लेकिन अबतक पुलिस उसे नहीं पकड़ सकी.
आपके शहर में
हाथ में एके 47 और घोड़े पर सवार होकर घूमने वाले नक्सली संदीप यादव की मौत हो गयी. 27 सालों से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी लेकिन अबतक पुलिस उसे नहीं पकड़ सकी. बिहार सरकार ने इसके ऊपर पांच लाख का और झारखंड ने 25 लाख रुपये का इनाम रखा था.
पुलिस की फाइल में नक्सलियों का शीर्ष नेता संदीप यादव 27 सालों से फरार था. झारखंड-बिहार सहित 5 राज्यों में आतंक का पर्याय माओवादी कमांडर संदीप यादव नक्सलियों के बीच बड़े साहब के नाम से जाना जाता था.
संदीप के नाम का आंतक इतना था कि कई लोग उसके नाम का इस्तेमाल करके वसूली करते थे. संदीप ने घुड़सवार दस्ता तैयार किया था,. घोड़े पर बैठकर AK-47 लेकर चलता था. ऐसी कई कहानियां उसके नाम के साथ प्रचलित थी जो उसे और फेमस बनाती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए