Ladakh: टैंक अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, पांच जवान शहीद

Updated:
विज्ञापन
Major accident during tank exercise in Ladakh five soldiers martyred
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बताया जा रहा है कि न्योमा-चुशुल क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास शुक्रवार देर रात टी-72 टैंक पर सवार होकर नदी पार करते समय सेना के पांच जवान बह गए थे जिनका शव बरामद कर लिया गया है.

विज्ञापन

Ladakh के दौलत बेग ओल्डी इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. रक्षा अधिकारी ने बताया कि इलाके में शुक्रवार को नदी पार करने के लिए टैंक अभ्यास के दौरान अचानक जलस्तर बढ़ गया. इस हादसे में सेना के पांच जवान शहीद हो गए. बताया जा रहा है कि न्योमा-चुशुल क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास शुक्रवार देर रात टी-72 टैंक पर सवार होकर नदी पार करते समय सेना के पांच जवान बह गए थे जिनका शव बरामद कर लिया गया है. रक्षा अधिकारी की ओर से बताया गया कि घटना दौलत बेग ओल्डी से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास देर रात करीब एक बजे अभ्यास के दौरान हुई. पांच सैनिकों को टी-72 टैंक नदी पार ले जा रहा था. ठीक इसी वक्त नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण यह डूब गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola