ePaper

Lok Sabha Election 2024 : मतदान का उत्साह शाम तक

Updated at : 25 May 2024 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
मतदान

पूरे देश भर में चौथे चरण का मतदान जारी है. इस बीच तमाम मतदान केंद्रों पर उत्साह देखने को मिल रहा है. झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है.

विज्ञापन

देशभर में छठे चरण का मतदान जारी है. भारत में इस चरण में कुल 7 राज्यों में मतदान किया जा रहा है. दिल्ली, झारखंड, बिहार, बंगाल सहित 7 राज्यों के 58 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है. इसके साथ ही झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है. रांची, धनबाद, गिरिडीह और जमशेदपुर लोकसभा सीटों में सुबह 7 बजे से ही मतदान किया जा रहा है. मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए सुबह से ही कतार में खड़े नजर आए. झारखंड भर के तमाम बूथों पर मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाताओं की भीड़ बाहर खड़ी थी. सुबह सात बजते ही मतदान शुरू हो जाता है और एक-एक कर सभी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते नजर आते हैं. जिला प्रशासन की तरफ से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा से लेकर हेल्प डेस्क तक की व्यवस्था की गइ थी. जिस कारण मतदाताओं को वोट देने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े. कई मतदान केंद्रो में पारंपरिक तौर पर ढ़ोल नगाड़ो के साथ भी मतदाता कर्मियों का स्वागत किया जा रहा था. इसके अलावा आदर्श मतदान केंद्र, पिंक बूथ सहित कई तरह की व्यस्था की गइ थी.

विज्ञापन
Raj Lakshmi

लेखक के बारे में

By Raj Lakshmi

Reporter with 1.5 years experience in digital media.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola