ePaper

Lok Sabha Election Results 2024: मुन्ना शुक्ला ने खुद बताया, क्यों हार गए लोकसभा चुनाव  

Updated at : 10 Jun 2024 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election Results 2024: मुन्ना शुक्ला ने खुद बताया, क्यों हार गए लोकसभा चुनाव   

Lok Sabha Election Results 2024 बड़े कारणों की बात करूं तो अब तक यह सामने आया है कि पार्टी के सहयोग के बाद भी हम लोगों तक नहीं पहुंच सके. पार्टी के एजेंडे से लोगों को अवगत नहीं करा सके.

विज्ञापन

Lok Sabha Election Results 2024 वैशाली लोकसभा सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला ने बीबीगंज स्थित अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता की. उन्होंने वैशाली की जनता का आभार जताया. कहा कि 4.77 लाख लोगों ने मुझ पर और महागठबंधन पर विश्वास जताया. यह बड़ी बात है. उन्होंने कहा कि हार के बड़े कारणों की बात करूं तो अब तक यह सामने आया है कि पार्टी के सहयोग के बाद भी हम लोगों तक नहीं पहुंच सके. पार्टी के एजेंडे से लोगों को अवगत नहीं करा सके. यह हार का कारण हो सकता है. उन्होंने हार की जिम्मेवारी स्वयं पर ली. कहा कि हार-जीत तो चुनाव में लगा रहता है. जनता के बीच रहूंगा और पंचायत से लेकर लोकसभा तक हार नहीं मानूंगा-रार नहीं छोडूंगा.

उन्होंने कहा कि हार के कारणों की अपने स्तर पर और पार्टी के स्तर पर समीक्षा की जाएगी. इसमें पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर कहां कमी रह गयी. उसकी जानकारी लेकर आगे उन कमियों को दूर करने की कोशिश की जाएगी. महागठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं और चुनाव में सहयोग देने वाले विभिन्न घटक दलों के कार्यकर्ताओं का आभार जताया. मुन्ना शुक्ला ने वैशाली की नवनिर्वाचित सांसद को बधाई दी. कहा कि वैशाली का मान-सम्मान बढ़े और विकास हो यह उम्मीद करते हैं. उन्होंने एनडीए पर निशाना साधा. कहा कि हम लोग का मकसद था एनडीए के 400 पार के नारे, संविधान बचाने और देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने में सफल रहे हैं. एनडीए को दो बैसाखी के सहारे सरकार बनाने की नौबत है. प्रेस वार्ता के दौरान राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता समेत पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे.

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola