Jharkhand : कल्पना सोरेन की जीत पर क्या बोलें सीएम चंपाई सोरेन
झारखंड सीएम चंपाई सोरेन ने कल्पना सोरेन की जीत पर बधाई दी है. साथ ही कल्पना सोरेन की जीत पर मजबूती की बात कही है.
गांडेय उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कल्पना सोरेन का शपथ ग्रहण झारखंड विधानसभा में किया गया. झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने कल्पना को शपथ दिलाई है. इस दौरान कल्पना के परिवार के लोग भी मौजूद रहे. साथ ही गांडेय विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो लोग कल्पना को बधाई देने विधानसभा पहुंचे थे. इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन भी वहां मौजूद थे. उन्होंने कल्पना सोरेन की जीत को बहुत महत्वपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि जितने भी लोग इंडिया गठबंधन की तरफ से जीत दर्ज करके संसद तक पहुंचे हैं, सभी को बहुत बधाई. ये संसद में इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करेंगे. वहीं, कल्पना सोरेन की जीत पर सीएम चंपाई सोरेन ने उन्हें बधाई दी है. इस जीत पर चंपाई सोरेन ने कहा कि झामुमो मजबूत हुइ है. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के साथ ही गांडेय विस सीट पर उपचुनाव का आयोजन किया गया था. इस सीट से कल्पना सोरेन ने जीत हासिल की है. जीत के बाद ही कल्पना सोरेन ने विधान सभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए