शराब के नशे में धुत रिटायर्ड आर्मी के जवान ने ट्रेन में चला दी गोली, देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन

रिटायर्ड आर्मी जवान की टीटीई से बकझक होने के बाद आवेश में आकर अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी. कोडरमा स्टेशन पर उतारे जाने के बाद कोडरमा आरपीएफ व जीआरपी पुलिस घटना को अंजाम देने वाले रिटायर आर्मी जवान से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

धनबाद, प्रतीक पोपट : धनबाद-गया रेलखंड पर गुरुवार की रात 12313 सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में सेना के एक जवान द्वारा फायरिंग करने से हड़कंप मच गया. गोली चलने की घटना के तुरंत बाद रेल प्रशासन हरकत में आ गया. आरोपी आर्मी जवान को कोडरमा स्टेशन पर ट्रेन से उतार कर हिरासत में ले लिया गया है. बताया जा रहा है कि हरपिंदर सिंह के पास 12301 हावड़ा नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट था और वह नशे की हालत में सियालदह राजधानी एक्सप्रेस में धनबाद स्टेशन से सवार हो गया था. ट्रेन खुलने के कुछ मिनटों के अंदर मतारी स्टेशन के पास गलत ट्रेन में सवार होने को लेकर रिटायर्ड आर्मी जवान की टीटीई से बकझक हो गई और उसने आवेश में आकर अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी. बताया जाता हैं कि रिवाल्वर में 6 गोली लोड थी, जिसमें से उसने एक राउंड फायरिंग कर दी. कोडरमा स्टेशन पर उतारे जाने के बाद कोडरमा आरपीएफ व जीआरपी पुलिस घटना को अंजाम देने वाले रिटायर आर्मी जवान से पूछताछ कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola