Israel Hamas War : अस्पताल में 500 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन ? अमेरिका ने कही ये बात
Israel Hamas War : अस्पताल में 500 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन ? अमेरिका ने कही ये बात
Israel Hamas War : इजराइल और हमास के बीच जंग 13वें दिन भी जारी है. इस बीच आपको बता दें कि गाजा के अल-अहली अस्पताल पर हमले में करीब पांच सौ लोगों की मौत से दुनिया स्तब्ध है. इसको लेकर इजराइल-हमास ने एक-दूसरे पर आरोप लगाये हैं.
Israel Hamas War : इजराइल और हमास के बीच युद्ध तेरहवें दिन भी जारी है. इस बीच अमेरिका के आकलन से यह पता चलता है कि मंगलवार को गाजा के अस्पताल पर हुए हमले के लिए इजराइल जिम्मेदार नहीं है. यह आकलन खुफिया जानकारी, मिसाइल गतिविधि, उपग्रह से ली गई तस्वीरों, संचार सामग्री और ‘ओपन सोर्स सूचना’ के आधार पर किया गया है. व्हाइट हाउस की ओर से यह जानकारी दी गई है फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि मंगलवार देर रात को अल-अहली बैप्टिस्ट अस्पताल में भीषण विस्फोट में 471 लोगों की मौत हो गई और 314 अन्य घायल हो गए. व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी सरकार का आकलन है कि मंगलवार को गाजा पट्टी के अल-अहली अस्पताल में हुए विस्फोट के लिए इजराइल जिम्मेदार नहीं है, जिसमें सैकड़ों नागरिक मारे गए. हमारा आकलन खुफिया जानकारी, मिसाइल गतिविधि, उपग्रह से ली गई तस्वीरों और ‘ओपन सोर्स वीडियो’ एवं घटना की तस्वीरों सहित उपलब्ध रिपोर्टिंग पर आधारित है.
आपको बता दें कि हमास के हमले के बाद इजराइल ने गाजा पट्टी के लिए खाद्यान्न, ईंधन और जल आपूर्ति रोक दी थी. इजराइल में हमास के हमले में 1,400 लोगों की मौत हो गई थी. मध्यस्थता करने वाले गाजा पट्टी में नागरिकों, सहायता समूहों और अस्पतालों को आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए गतिरोध खत्म करने को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. मंगलवार रात को हुए विस्फोट के पीछे कौन था, इस बारे में परस्पर विरोधी दावे किए जा रहे हैं. घटना के बाद क्षेत्र में प्रदर्शन हुए और कई अरब नेताओं ने इसके लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










