पाकुड़ में भीषण सड़क हादसा : 16 की मौत 30 से ज्यादा घायल

बुधवार की सुबह पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र स्थित कमरडीहा गांव के पास यात्री बस और गैस सिलेंडर लदे ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये. इस हादसे में कुल16 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गये.
झारखंड के पाकुड़ जिले से भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत और 25 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के कमरडीहा गांव के समीप यात्री बस और ट्रक में बुधवार की सुबह भीषण टक्कर हुई है. इस हादसे में अब तक 16 लोगों के मारे जाने की पुष्टि है. वहीं करीब 25 लोग घायल हुए हैं. मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है. बस और ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि खबर लिखे जाने तक बस में लोग फंसे हुए हैं. इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से गैस कटर की व्यवस्था की गई है ताकि फंसे लोगों और शवों को बाहर निकाला जा सके.
इस हादसे में शामिल यात्री बस बरहरवा से जसीडीह जा रही थी. वहीं अमड़ापाड़ा की ओर से गैस लदा ट्रक लिट्टीपाड़ा की ओर जा रही थी. कुहासे के कारण ट्रक और बस के बीच आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई. यात्री बस में करीब 40 से 50 लोग मौजूद थे, जिसमें से 10 से 15 लोगों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है. वहीं बाकी लोग घायल हैं. जिनमें से ज्यादातर गंभीर रूप से जख्मी हैं.
घटना की सूचना बस में सवार लोगों ने अपने परिचितों को देना शुरू किया. जिसके बाद पुलिस प्रशासन को यह सूचना मिली और पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन के सहयोग से घायलों को आनन-फानन में सीएससी अस्पताल अमड़ापाड़ा ले जाया गया. जहां सभी घायलों का इलाज करने का प्रयास किया गया. घायल इतनी बड़ी संख्या में थे कि उनका इलाज करना वहां के कर्मियों के लिए आसान नहीं था. बावजूद इसके स्वास्थ्य कर्मी ने एकजुटता दिखाते हुए सभी घायलों उपचार किया.
घटना की सूचना मिलने के बाद डीसी वरुण रंजन भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने घायलों का हाल जाना और उन्हें इलाज के लिए तुरंत रेफर करने का निर्देश दिया. और बाकी अस्पतालों के एंबुलेंस को भी अमड़ापाड़ा रवाना किया गया ताकि जल्द से जल्द घायलों का बेहतर इलाज हो सके. इस घटना के बाद से ही लोगों की काफी भीड़ जुटी हुई है. मौत और घायल लोगों की जानकारी, जिनकी अब तक पहचान हो सकी है.
इस घटना में नमिता जयसवाल (55), बरहरवा और द्रोनाथ हेम्ब्रम (55), कोलाजोड़ा, अमड़ापाड़ा, बेसिक स्कूल अमड़ापाड़ा के पारा शिक्षक समेत 16 अन्य लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा इस सड़क हादसे में 25 से अधिक घायल हो गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए