भागलपुर में गंगा नदी पर बनेगा एक और फोरलेन पुल, बड़ी बाधा हुई दूर, जानें उपडेट
Published by : Prabhat khabar digital desk Updated At : 06 Sep 2022 2:56 PM
भागलपुर में गंगा नदी पर बनेगा एक और फोरलेन पुल, बड़ी बाधा हुई दूर, जानें उपडेट
भागलपुर पुल निर्माण परियोजना के लिए चयनित एजेंसी एसपी सिंगला से एग्रीमेंट कर वर्क आर्डर जारी करने की तैयारी में विभाग जुट गया है. पुल का निर्माण मिनिस्ट्री आफ रोड ट्रांसपोर्ट हाइवे (मोर्थ) की निगरानी में होगा.
भागलपुर में गंगा नदी पर विक्रमशिला के समानांतर में फोरलेन पुल बनाने के लिए वन एवं पर्यावरण विभाग ने हरी झंडी दे दी है. एनओसी मिलने के साथ ही अब समानांतर पुल के निर्माण में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो गयी है. इस परियोजना क लिए चयनित एजेंसी एसपी सिंगला से एग्रीमेंट कर वर्क आर्डर जारी करने की तैयारी में विभाग जुट गया है. पुल का निर्माण मिनिस्ट्री आफ रोड ट्रांसपोर्ट हाइवे (मोर्थ) की निगरानी में होगा.
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के पटना के क्षेत्रीय पदाधिकारी के अनुसार वन एवं पर्यावरण विभाग से एनओसी मिल गयी है. लेकिन इससे संबंधित कागजात विभाग को प्राप्त होने के बाद ही चयनित एजेंसी को वर्क आर्डर जारी किया जायेगा. अक्टूबर-नवंबर में ही निर्माण शुरू करने की योजना है. पुल का निर्माण इंजीनियरिंग प्रॉक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन (इपीसी) मोड में बनेगा. ठेका एजेंसी को 1460 दिनों में यानी चार साल में पुल बनाना होगा. पुल बनाने का काम एजेंसी को टेंडर राशि से 3.75 प्रतिशत अधिक दर पर मिला है. इस पुल के निर्माण में टेंडर राशि 958.38 करोड़ से 35.93 करोड़ ज्यादा यानी 994.31 करोड़ खर्च होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










