Kanpur News: कानपुर में धागा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग,दमकल ने पाया काबू

Updated:
विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर में देर रात जाजमऊ थाना क्षेत्र के बीमा अस्पताल चौराहे के पास धागा बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्टरी धू-धू कर जलने लगीआनन-फानन में इस घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई.

विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर में देर रात जाजमऊ थाना क्षेत्र के बीमा अस्पताल चौराहे के पास धागा बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और फैक्टरी धू-धू कर जलने लगीआनन-फानन में इस घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई. मौके पर दमकल विभाग की पहुंची गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है. आसपास रहने वाले मजदूर फैक्ट्री की तरफ आग बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था. फैक्ट्री के अंदर से आग की ऊंची ऊंची लपटें उठ रही थीं. सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अनुमान के मुताबिक, फैक्ट्री में लाखों रुपए का आग लगने से नुकसान हुआ है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola