आग लगने से धनबाद में डॉ सहित पांच की मौत

Updated:
विज्ञापन
आग लगने से धनबाद में  डॉ सहित पांच की मौत

धनबाद के हाजरा क्लीनिक में देर रात अचानक आग लग गई. इस हादसे में क्लीनिक संचालक डॉ विकास हजरा उनकी पत्नी डॉ प्रेमा हाजरा सहित 6 लोगों की मौत हो गई है.

विज्ञापन

धनबाद के हाजरा क्लीनिक में देर रात अचानक आग लग गई. इस हादसे में क्लीनिक संचालक डॉ विकास हजरा उनकी पत्नी डॉ प्रेमा हाजरा सहित 6 लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा टेलिफोन एक्सचेंज रोड स्थित हाजरा क्लीनिक की है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अग्निशमन की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है. यह घटना देर रात करीब 2:00 बजे की है. जानकारी के अनुसार जब आग लगी तब डॉक्टर विकास हाजरा सहित अन्य अपने-अपने कमरों में सोए हुए थे.

आग लगने से घर में धुआं भर गया था और दम घुटने से सभी की मौत हुई है. बता दें कि हाजरा क्लीनिक में जब आग लगी तब उसमें करीब 25 मरीज भर्ती थे. आनन-फानन में स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी मरीजों को दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट कर उनकी जान बचाई है. इस अगलगी की घटना में डॉ. विकास हजरा के भांजे की भी मौत हो गई है. 2 दिन पहले ही वह कोलकाता से धनबाद आया था.

विज्ञापन
Raj Lakshmi

लेखक के बारे में

By Raj Lakshmi

Reporter with 1.5 years experience in digital media.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola