Elvish Yadav News: एल्विश यादव ने किया बड़ा खुलासा, रेव पार्टियों में सांप के जहर की करते थे सप्लाई

Elvish Yadav News: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव ने अपनी ओर से आयोजित रेव पार्टियों में सांप और सांप के जहर की व्यवस्था करने की बात स्वीकार की है. यही नहीं उन्होंने यह भी कबूल किया कि वह पिछले साल सांप के जहर की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों को भी जानते थे.
Elvish Yadav News: रविवार को नोएडा पुलिस ने एक पार्टी में सांप और उसके जहर के कथित मामले में यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव को गिरफ्तार किया. सोमवार को एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक एल्विश ने अपनी ओर से आयोजित रेव पार्टियों में सांप और सांप के जहर की व्यवस्था करने की बात कबूल की है. एल्विश यादव, जिन्होंने पहले सांप के जहर मामले में शामिल होने से इनकार किया था, ने पूछताछ के दौरान यह भी स्वीकार किया कि वह पिछले साल सांप के जहर की आपूर्ति के लिए गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों को जानते थे. बता दें कि पांच अन्य, जिन्हें गिरफ्तार किया गया था और अब जमानत पर बाहर हैं. एल्विश यादव, एक यूट्यूबर और सिंगर हैं, 2023 में सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए बिग बॉस ओटीटी 2 रियलिटी शो जीतने के बाद एक काफी फेमस हो गए. नोएडा पुलिस ने रविवार को एल्विश यादव को सांप के जहर मामले में गिरफ्तार किया, जिसमें वह और पांच अन्य थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










