Video : लोहरदगा में हाथी ने कुचलकर तीन लोगों को मारा

Updated:
विज्ञापन

इस हादसे के बाद वन विभाग के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है, वहीं ग्रामीण काफी डरे-सहमे भी हैं.

विज्ञापन

लोहरदगा जिले में हाथियों का कहर अब भी जारी है. सोमवार की सुबह भंडरा में हाथी ने तीन लोगों को कूचल कर मार डाला. इसमें दो महिला और एक पुरुष की मौत हो गयी. इस हादसे के बाद वन विभाग के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है, वहीं ग्रामीण काफी डरे-सहमे भी हैं. वन विभाग से ग्रामिणों की शिकायत है कि उनके द्वारा इसपर कोई कार्यवाई नहीं की जा रही है.

विज्ञापन

हाथियों को लेकर कहा जा रहा है कि जगंल से हाथियों का झुंड गांव पहुंच गया है. और अब प्रतिदिन वह गांव में उत्पात मचा रहे हैं. ग्रामिणों के बीच हाथियों का इतना डर है कि वह अपने घरों से बाहर निकल कर सुरक्षित स्थान की तलाश कर रहे हैं. बावजूद इसके हाथी लगातार गांव के लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. अबतक वन विभाग की तरफ से हाथियों को भगाने का कोई सफल प्रयास नहीं किया गया है जिसका गुस्सा ग्रामिणों में देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola