आपके नाम का पहला अक्षर खोल देगा आपके व्यक्तित्व का राज,जानें कैसा होता है D नाम वाले लोगों का स्वभाव

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का नाम D से शुरू होता है, वो बहुत मेहनती होते हैं और हर कीमत पर अपने उद्देश्य को प्राप्त कर ही लेते हैं. कहा जाता है कि D नाम की राशि वाले लोगों के ऊपर माँ सरस्वती और माता लक्ष्मी की कृपा होती है.
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का नाम D से शुरू होता है, वो बहुत मेहनती होते हैं और हर कीमत पर अपने उद्देश्य को प्राप्त कर ही लेते हैं. कहा जाता है कि D नाम की राशि वाले लोगों के ऊपर माँ सरस्वती और माता लक्ष्मी की कृपा होती है, जिसके कारण इनका बौद्धिक स्तर काफ़ी उच्च होता है अर्थात ये लोग बुद्धि में तेज़ होते हैं. साथ ही देखने में भी आकर्षक होते हैं तथा दिल के भी साफ़ होते हैं. आमतौर पर ये लोग भी बहुत मनमौजी होते हैं. अपने मन की सुनते हैं, अपने मन की ही करते हैं. फ़ालतू बातों में ज़्यादा ध्यान नहीं देते हैं. लेकिन अगर कोई काम करने का मन बना लेते हैं तो उसे पूरा करके ही मानते हैं. प्रेम जीवन की बात करें तो अपने ज़िद्दी स्वभाव के कारण ये लोग अपने प्रिय को पाने के लिए कुछ भी कर गुज़रने को तैयार रहते हैं. साथ ही अपना प्रेम संबंध बख़ूबी निभाते हैं. करियर की बात करें तो D नाम की राशि वाले लोग कई विकल्प होने पर अक्सर ग़लत विकल्प चुन लेते हैं, जिसके लिए इन्हें बाद में पछतावे का भी सामना करना पड़ता है. हालांकि ये हर काम मेहनत व लगन के साथ करते हैं लेकिन फिर भी सफलता इनके हाथ ज़रा देर से लगती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए