ePaper

Coronavirus Precautions: बढ़ते कोरोना मामलों के बीच सावधानी है जरूरी, जानें बचाव के तरीके, लक्षण

Updated at : 24 Jun 2022 11:46 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Precautions: बढ़ते कोरोना मामलों के बीच सावधानी है जरूरी, जानें बचाव के तरीके, लक्षण

Coronavirus Precautions: झारखंड में कोरोना के 36 नये मामले सामने आये हैं. महाराष्ट्र समेत देश की राजधानी दिल्ली मिजोरम, छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है. जानें कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए किस तरह के एहतियात बरतने बहुत ही ज्यादा जरूरी हैं.

विज्ञापन

Coronavirus Precautions: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 17,336 नये मामले सामने आये हैं. वहीं सक्रिय मामले बढ़कर 88,284 हो गये हैं. झारखंड में कोरोना के 36 नये मामले सामने आये हैं. महाराष्ट्र समेत देश की राजधानी दिल्ली मिजोरम, छत्तीसगढ़ व अन्य राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है ऐसे में बहुत जरूरी है कोविड-19 से संबंधित जारी सरकारी गाइडलाइन के साथ ही अपनी ओर से आप पूरी सावधानी बरतें. जानें कोविड-19 के संक्रमण से बचने के लिए किस तरह के एहतियात बरतने बहुत ही ज्यादा जरूरी हैं. ऐसे में भीड़भाड़ वाली जगहों में जानें से बचें, जाना बहुत जरूरी हो तो मास्क जरूर लगाएं. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अत्यंत जरूरी है. हाथों को नियमित अंतराल पर अच्छी तरह से साबुन से जरूर धोएं. बिना हाथ धोए अपने चेहरे को टच न करें. खांसते या छींकते वक्त अपने मुंह को रूमाल या टीशू पेपर से ढंकें. यदि घर के किसी सदस्य या आपमें लक्षण दिखे तो तुरंत खुद को या उस व्यक्ति को आइसोलेट कर दें, जरूरी डॉक्टरी परामर्श से दवाएं दें. स्कूल जा रहे बच्चों के माता-पिता इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे ने मास्क पहनी हो. लंच, पानी की बॉटल किसी के साथ शेयर न करें. बच्चे के बैग में हैंड सैनिटाइजर जरूर हो. जिसका वे समय-समय पर इस्तेमाल करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola