Video : CMO के प्रधान आप्त सचिव अभिषेक प्रसाद पिंटू के सेक्रेटरी के घर छापा

Updated:
विज्ञापन

ईडी ने सीएमओ में प्रधान आप्त सचिव के पद पर कार्यरत अभिषेक प्रसाद पिंटू के पर्सनल सेक्रेटरी उदय कुमार के ठिकाने पर छापेमारी कर दी.

विज्ञापन

रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे ही ईडी ऑफिस पहुंच गए. जहां ईडी के अधिकारी उनसे दस्तावेज में हेराफेरी कर जमीन की खरीद-बिक्री के संबंध में पूछताछ करेंगे. इस जमीन घोटाला मामले को लेकर ईडी उनसे घंटों पूछताछ कर सकती है.

विज्ञापन

इधर पूर्व डीसी छवि रंजन ईडी ऑफिस पहुंचे, उधर ईडी ने सीएमओ में प्रधान आप्त सचिव के पद पर कार्यरत अभिषेक प्रसाद पिंटू के पर्सनल सेक्रेटरी उदय कुमार के ठिकाने पर छापेमारी कर दी. ईडी की टीम दो गाड़ियों में डोरंडा स्थित अभिषेक प्रसाद पिंटू के पर्सनल सेक्रेटरी के ठिकाने पर पहुंची है. हालांकि, अभी इसका पता नहीं चल पाया है कि अभिषेक प्रसाद पिंटू के पर्सनल सेक्रेटरी के यहां ईडी ने क्यों छापा मारा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola