देश में फिर जोर पकड़ने लगे हैं संक्रमण के मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या 18 लाख के पार
Published by : Prabhat khabar digital desk Updated At : 19 Jan 2022 6:47 PM
देश में फिर जोर पकड़ने लगे हैं संक्रमण के मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या 18 लाख के पार
बीते दिनों की कमी के बाद आज फिर कोरोना फुल स्पीड में आ गया है. बुधवार को जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) की रफ्तार फिर बेकाबू होती दिखी. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 लाख 82 हजार 9 सौ 70 नए मामले सामने आये. वहीं कोरोना की चपेट में आकर 441 लोगों की मौत हो गई.
बीते दिनों की कमी के बाद आज फिर कोरोना फुल स्पीड में आ गया है. बुधवार को जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) की रफ्तार फिर बेकाबू होती दिखी. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 लाख 82 हजार 9 सौ 70 नए मामले सामने आये. वहीं कोरोना की चपेट में आकर 441 लोगों की मौत हो गई.
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आज के मामलों को लेकर देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 18 लाख 30 हजार हो गई है. जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 87 हजार पार कर गई है. वहीं, कोरोना से जंग जीतकर एक लाख 88 हजार से ज्यादा मरीज अपने घरों को लौट गए हैं.
बढ़ रहे हैं ओमिक्रॉन के मामले: देश में कोरोना के साथ-साथ ओमिक्रॉन के मामले भी बढ़ रहे हैं. देश में अबतक कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रोन के 8,961 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 15.13 फीसदी हो गई है. महाराष्ट्र में कोरोना और ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं. यहां महामारी तेज रफ्तार से बढ़ रहा है.
महाराष्ट्र में आम लोगों के साथ साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं. मुंबई पुलिस के मुताबिक बीते 24 घंटों में मुंबई में 28 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,666 हो गई है, मतलब 10 हजार 6 सो 66 पुलिसकर्मी अब तक पॉजिटिव हो चुके हैं. वहीं, कुल 127 पुलिसकर्मी की कोरोना से मौत हो गई है.
इसके अलावा पुणे में भी कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है. मुंबई के अलावा पुणे में भी पुलिसकर्मी तेजी से कोरोना से संक्रमित हो रहे है. मंगलवार को पुणे शहर में 21 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित पाए गए. शहर में संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या 504 हो गई है. कई पुलिसकर्मियों की टेस्ट रिपोर्ट अभी नहीं आई है. उम्मीद की जा रही है कि उनकी रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










