Body Builder Bride: सोशल मीडिया पर तहलका मचाई हुई है ये बॉडी बिल्डर दुल्हन, बाइसेप्स देखकर उड़ जाएंगे आपके होश!
Published by : Shashank baranwal Updated At : 27 Feb 2025 6:09 PM
Body Builder Bride: सोशल मीडिया पर तहलका मचाई हुई है ये बॉडी बिल्डर दुल्हन, बाइसेप्स देखकर उड़ जाएंगे आपके होश!
Body Builder Bride: कर्नाटक की यह बॉडी बिल्डर ब्राइडल लुक में नजर आ रही है. बाइसेप्स फ्लेक्स करते हुए इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Body Builder Bride: बॉडी बिल्डिंग की बात की जाए तो सबसे पहले दिमाग में पुरुषों का ख्याल आता है. लेकिन महिलाएं भी इस मामले में पीछे नहीं है. आए दिन सोशल मीडिया पर बॉडी बिल्डिंग महिलाओं को वीडियो वायरल होते रहते हैं. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बॉडी बिल्डर महिला दुल्हन के लुक में नजर आ रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचाए हुए हैं, क्योंकि महिला ने अपने बाइसेप्स से सबको हैरान कर दिया है.
कौन है ये Body Builder Bride?
सोशल मीडिया पर जिस बॉडी बिल्डर महिला का वीडियो ने सनसनी फैलायी है, उनका नाम चित्रा पुरुषोत्तम है. ये कर्नाटक की रहने वाली हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @chitra_purushotham नाम से एक अकाउंट है. इस बॉडी बिल्डर महिला के इंस्टाग्राम पर 131K फॉलोअर्स हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चित्रा पुरुषोत्तम ने कई प्रतियोगिताओं में अवार्ड जीता है. उन्होंने मिस साउथ इंडिया, मिस बेंगलुरु, मिस इंडिया फिटनेस एंड वेलनेस और 5 बार मिस कर्नाटक जैसे कई नेशनल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में खिताब अपने नाम किया है.
देखें वीडियो
View on Instagram
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shashank Baranwal
जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










