नामांकन के बाद विधवा भाभी से देवर की शादी, बिहार पंचायत चुनाव के लिए नामांकन में अजीब वाकया
जहानाबाद के शाहपुर पंचायत के डहरपुर गांव की रहने वाली रेखा देवी सोमवार को ब्लॉक ऑफिस में वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन के लिए पहुंची थी. इस दौरान उक्त महिला ने वहां मौजूद भीड़ के सामने अपने देवर के साथ शादी कर ली.
Bihar Panchayat Election 2021: बिहार में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन जारी है. नामांकन के लिए प्रत्याशी अजब-गजब तरीके भी अपना रहे हैं. कोई भैंस पर नामांकन करने पहुंच रहा है तो कोई चुनाव जीतने के बाद स्कूटी देने के दावे कर रहा है. इसी बीच जहानाबाद से ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे. जहानाबाद में दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन घोसी से एक दिलचस्प वाकया सामने आया. प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के डहरपुर गांव की रहने वाली रेखा देवी सोमवार को ब्लॉक ऑफिस में वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन के लिए पहुंची थी. इस दौरान उक्त महिला ने वहां मौजूद भीड़ के सामने अपने देवर के साथ शादी कर ली.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए