बिहार बाढ़ : दरभंगा जिले के बिरने गांव में बागमती का तटबंध टूटने से अफरा-तफरी
बिहार के दरभंगा में बाढ़ के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं. जिले के बिरने में तीसरी बार बागमती का पूर्वी तटबंध टूट गया है. इस कारण गांव में तेजी से पानी फैल रहा है. इसके चलते लोगों की परेशानी हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती जा रही है. शिशो के समीप हरपुर में भी रात एक बजे तटबंध टूटने की सूचना मिली है. गांव के बाद बाढ़ का पानी शहर की तरफ बढ़ रहा है. लोगों के मुताबिक, मुहम्मदपुर-शिवधारा सड़क पर आवागमन प्रभावित होने की पूरी संभावना है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए