Ram Lala ki Aarti: रामलला की 24 घंटे के आठों पहर होगी अष्टयाम सेवा, जानें आरती पूजा का समय
Author Radheshyam kushwaha
Updated:
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir Aarti: अयोध्या राम मंदिर अब आम लोग भी रामलला का दर्शन कर सकेंगे. रामलला की 24 घंटे के आठों पहर में अष्टयाम सेवा होगी. इसके अलावा रामलला की छह बार आरती होगी. आरती में शामिल होने के लिए पास जारी होंगे.
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Aarti: राम मंदिर में अब रामलला की पूजा का विधान तय हो गया है. इसके लिए श्री रामोपासना नाम से संहिता बनाई गई है. इस पूरी पद्धति के अनुसार रामलला की 24 घंटे के आठों पहर में अष्टयाम सेवा होगी. इसके अलावा रामलला की छह बार आरती होगी. आरती में शामिल होने के लिए पास जारी होंगे. जानकारी के अनुसार, सुबह 3 बजकर 30 मिनट से 04 बजे तक पुजारी मंत्र से रामलला को जगाएंगे, फिर मंगला आरती होगी. 05 बजकर 30 मिनट पर शृंगार आरती होगी. 07 बजे से दर्शन शुरू होंगे. दोपहर में मध्याह्न भोग आरती होगी. फिर उत्थापन, संध्या आरती व भगवान को सुलाते वक्त शयन आरती होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










