ePaper

आसनसोल: चितरंजन में महिला से नगदी समेत लाखों के गहनों की ठगी

Updated at : 24 Aug 2023 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
आसनसोल: चितरंजन में महिला से नगदी समेत लाखों के गहनों की ठगी

घर आकर एक महिला को एक व्यक्ति ने यह कहकर डराया कि उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और घर से सोने के आभूषण लूट लिये. घटना बुधवार को चित्तरंजन थाना क्षेत्र से 200 मीटर की दूरी पर 54 नंबर रोड के 21/1 क्वार्टर पर हुई.

विज्ञापन

चितरंजन: घर आकर एक महिला को एक व्यक्ति ने यह कहकर डराया कि उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और घर से सोने के आभूषण लूट लिये. घटना बुधवार को चित्तरंजन थाना क्षेत्र से 200 मीटर की दूरी पर 54 नंबर रोड के 21/1 क्वार्टर पर हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार चित्तरंजन निवासी एक महिला को डरा-धमका कर एक बदमाश ने 5 हजार रुपये नकद समेत करीब लाखों रुपये के सोने के आभूषण लूट लिये. ठगी गयी महिला का नाम जगदेश्वरी देवी है . महिला ने कहा कि वह जब घर में थी तो एक व्यक्ति ने दरवाजा खटखटाया फिर जब उसने दरवाजा खोला तो उस आदमी ने महिला को भाभी कह कर पुकारा और खुद को उसके पति का दोस्त और ऑफिस स्टाफ बताया और कहा कि आपके पति और ऑफिस के दो एस.एस. को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है . क्योंकि जिस दुकान में वह काम करता है वहां से कई सामान समेत अहम जानकारी चोरी हुई है और वह किसी तरह से पुलिस की नजर बचाकर भाग आए हैं.

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola