Video : 4 दिनों की इडी रिमांड पर गए आर्मी लैंड स्कैैम में 7 आरोपी

Updated:
विज्ञापन

कोर्ट ने ईडी की ओर से दायर रिमांड पिटिशन पर आज सुनवाई की. कोर्ट ने सभी 7 आरोपियों को ईडी के 4 दिन की रिमांड पर भेज दिया है.

विज्ञापन

जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर 14 अप्रैल को जेल भेज दिया गया था. कोर्ट ने ईडी की ओर से दायर रिमांड पिटिशन पर आज सुनवाई की. कोर्ट ने सभी 7 आरोपियों को ईडी के 4 दिन की रिमांड पर भेज दिया है. बता दें कि ईडी की तरफ से 5 दिन की रिमांड मांगी गई थी. रिमांड अवधि कल यानी 16 अप्रैल से शुरू हो रही है.

विज्ञापन

बता दें कि सेना के कब्जेवाली जमीन की हेराफेरी करने के आरोप में ईडी ने प्रदीप बागची सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार किये गये लोगों की सूची में बड़गाईं के सीआई भानुप्रताप के अलावा जमीन कारोबारी अफसर अली, तलहा खान, फैयाज खान, सद्दाम हुसैन और इम्तियाज अहमद के नाम शामिल हैं. ईडी ने अभियुक्तों के पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश के आवास पर पेश किया था. 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola