Varanasi news: वाराणसी से शारजाह जा रहे विमान में दिखा कॉकरोच, एयरलाइंस प्रबंधन ने साधी चुप्पी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 May 2022 5:37 PM
यात्री ने ट्वीट में लिखा है कि 9 मई सोमवार को वह वाराणसी से शारजाह जाने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आईएक्स 183 में सवार था. इसी दौरान उसे उसकी सीट संख्या 2ए के समीप स्थित खिड़की पर कॉकरोच दिखाई दिया.
Varanasi news: वाराणसी से शारजाह जा रहे विमान में कॉकरोच दिखे जाने का वीडियो बनाकर ट्वीट करने के मामले पर विवाद उत्पन्न हो गया है. दरअसल, विमान में बैठे किसी यात्री ने कॉकरोच का वीडियो बनाकर ट्वीट करते हुए एयरलाइंस में इसकी शिकायत कर दी. फिलहाल, इस बारे में एयरलाइंस प्रबंधन द्वारा अभी तक कोई उत्तर नहीं दिया गया था.
बनारस से शारजाह जा रहे विमान में दिखा कॉकरोच. pic.twitter.com/2NDkaCWrBH
— Rajat Kumar (@RajatKu96119686) May 11, 2022
यात्री ने ट्वीट में लिखा है कि 9 मई सोमवार को वह वाराणसी से शारजाह जाने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आईएक्स 183 में सवार था. इसी दौरान उसे उसकी सीट संख्या 2ए के समीप स्थित खिड़की पर कॉकरोच दिखाई दिया. यात्री ने ट्वीट में लिखा है कि क्लीनर को ठीक से साफ करने के लिये निर्देशित किया जाए. इस ट्वीट के बाद से एयरलाइंस की तरफ से कोई जवाब अब तक नहीं मिला है. विमान में इस तरह की खामियां लापरवाही की तरफ संकेत करती हैं. कभी खाने में कॉकरोच मिलना तो कभी विमान में सीट को लेकर यात्रियों के बीच का झगड़ा. कभी साफ-सफाई को लेकर दिक्कत. इस तरह की तमाम शिकायतें एयरलाइंस के प्रबंधन तंत्र की तरफ सवाल खड़े करती है.
रिपोर्ट : विपिन सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










