Uttar Pradesh News: शादी के अगले दिन ही गिरफ्तार हुआ PCS अधिकारी, युवती ने लगाये गंभीर आरोप
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Dec 2020 10:58 AM
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी पुलिस ने एक पीसीएस (PCS) अधिकारी को शादी के अगले ही दिन गिरफ्तार किया है. पीसीएस (PCS) अधिकारी पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देक युवती का रेप किया.
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी पुलिस ने एक पीसीएस (PCS) अधिकारी को शादी के अगले ही दिन गिरफ्तार किया है. पीसीएस (PCS) अधिकारी पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देक युवती का रेप किया. बता दें कि आरोपी का नाम अनुराग रंजन है, जिसका चयन 2018 में हुआ था. युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी तीन साल तक दुष्कर्म किया. लखनऊ में पीसीएस अधिकारी गिरफ्तारी से जुड़ी हर News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
इस घटना पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा कि लखनऊ में शादी का झांसा देकर प्रेमिका से 3 साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में पीसीएस अधिकारी को शादी के अगले दिन गिरफ़्तार किया गया. पीड़िता की शिकायत पर आशियाना थाना पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी और आपराधिक साज़िश की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा दिया गया है.
आरोपी अनुराग रंजन का 2018 में ही चयन हुआ था, लेकिन अभी उन्हें तैनाती नहीं मिली है. युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी तीन साल से उनके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है. 12 दिसंबर को अनुराग ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली थी.. जानकारी के मुताबिक एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करने वाली पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से बलिया की रहने वाली है. 2017 में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










