ePaper

UPTET Exam 2021: यूपीटीईटी परीक्षार्थियों को बड़ी राहत, 3 दिनों तक FREE बस सुविधा, करना होगा ये काम

Updated at : 14 Jan 2022 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
UPTET Exam 2021: यूपीटीईटी परीक्षार्थियों को बड़ी राहत, 3 दिनों तक FREE बस सुविधा, करना होगा ये काम

UPTET Exam 2021: यूपीटीईटी उम्मीदवारों के लिए प्रशासन रोडवेज बसों की नि:शुल्क सेवा उपलब्ध कराने जा रहा है. परिवहन निगम की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

विज्ञापन

uptet exam 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का एडमिट कार्ड (uptet admit card 2022) जारी कर दिया गया है. उम्मीदवारों अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. इसके साथ ही प्रशासन परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों की नि:शुल्क सेवा उपलब्ध कराने जा रहा है. परिवहन निगम की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

उम्मीदवारों के लिए नि:शुल्क बस यात्रा

दरअसल, यूपीटीईटी परीक्षा रद्द होने का सबसे ज्यादा खामियाजा छात्रों को ही उठाना पड़ा था. कड़ाके ठंड में एक दिन पहले बसों में किराया खर्च कर एग्जाम सेंटर पहुंचे. समय के साथ छात्रों का पैसा भी बर्बाद हुआ था. ऐसे में अब फिर से होने जा रही परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को सिर्फ अपना प्रवेशपत्र दिखाना होगा, और निशुल्क यूपी रोडवेज की बसों में अपने गंतव्य तक यात्रा कर सकेंगे.

UPTET के उम्मीदवारों को करना होगा ये काम

यूपीटीईटी परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित कराई जाएगी. ऐसे में अधिकतर छात्र एक दिन पहले ही परीक्षा सेंटर पर पहुंच जाते हैं, जिसे देखते हुए प्रशासन ने 22 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक आवागमन निशुल्क कर दिया है. फ्री बस यात्रा का लाभ उठाने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की स्वहस्ताक्षर फोटोकॉपी देनी होगी. साथ ही बताना होगा कि कहां जा रहे हैं या फिर कहां से आ रहे हैं.

दो पालियों में होगी परीक्षा

बता दें कि 23 जनवरी 2022 को दो पालियों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 तक चलेगी, और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से लेकर शाम 5 बजे चलेगी. यूपीटीईटी परीक्षा की आंसर की 27 जनवरी 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी.

हर गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर

यूपी टीईटी परीक्षा (uptet exam 2021) की नई तारीखों को लेकर आधिकारिक ऐलान हो चुका है. इस बार परीक्षा में किसी भी प्रकार की गलती की संभावना नहीं है. हाल ही में राज्य के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने बताया कि, यूपीटीईटी परीक्षा को लेकर इस बार कई अहम बदलाव किए गए हैं. प्रश्नपत्र, कॉपी और ओएमआर शीट हर छात्र के लिए सेपरेट लिफाफे में दिए जाएंगे.

Posted by sohit kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola