ePaper

UP Weather Forecast: यूपी में अगले चार दिन एक्टिव रहेगा मानसून, इन इलाकों में जमकर होगी बारिश

Updated at : 11 Aug 2022 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
UP Weather Forecast: यूपी में अगले चार दिन एक्टिव रहेगा मानसून, इन इलाकों में जमकर होगी बारिश

Weather Forecast, IMD Rainfall Alert: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानी गुरूवार से राज्य के अलग-अलग इलाकों में बारिश की तेजी देखने को मिलेगी. राज्य में अगले 4 दिन बारिश की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है

विज्ञापन

Weather Forecast, IMD Rainfall Alert: देश के मध्य हिस्सों में अगले दो दिनों तक एक्टिव मॉनसून की स्थिति जारी रहने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में 12 से 14 अगस्त के बीच और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 अगस्त को तेज बारिश का अलर्ट है. मानसून फिलहाल कुछ दिन केलिए यूपी से रूठा हुआ है. मानसूनी हवाएं मध्य प्रदेश और राजस्थान के आसपास केन्द्रित हैं. ऐसे में इन राज्यों से सटे हुए जिलों को तो बारिश की राहत मिल सकती है.

अगले 4 दिन बारिश की आशंका

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज यानी गुरूवार से राज्य के अलग-अलग इलाकों में बारिश की तेजी देखने को मिलेगी. राज्य में अगले 4 दिन बारिश की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है. बीते रविवार यानी 7 अगस्त को राजधानी लखनऊ से कासगंज तक हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली. आईएमडी के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक हल्की बारिश से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. हालांकि, कुछ इलाकों में तेज बारिश भी दर्ज की जा सकती है.

Also Read: UP News: 12 घंटे ड्यूटी के बाद मिलती है कच्ची रोटी और पानी वाली दाल, कांस्टेबल का रोते हुए वीडियो वायरल
यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर प्रदेस के गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, आगरा, मथुरा, बरेली, अलीगढ़, कौशांबी, बहराइच, गोरखपुर, झांसी, इटावा, बलिया, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, संतकबीरनगर, मैनपुरी, एटा, अमरोहा और औरैया में भारी बारिश के आसार हैं.

अगस्त-सितंबर में मानसून की सामान्य बारिश

मानसून के आगमन के बाद से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हो रही बारिश के चलते किसानों को बड़ी राहत मिली है. धान की रोपाई के बाद फसल को पानी की जरूरत होती है, जोकि अब बारिश के चलते पूरी हो रही है. मानसून को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगस्त-सितंबर में मानसून की सामान्य बारिश होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola