UP MLC Chunav 2022: आजमगढ़-मऊ एमएलसी सीट पर खत्म हुआ मतदान, 98.42 प्रतिशत हुई वोटिंग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Apr 2022 5:39 PM
UP MLC Chunav 2022: विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ के सभी 10 सीट पर कब्जा कर सपा का हौसला बुलन्द है. इस चुनाव में अरुण कुमार यादव पर भरोसा जताते हुए भाजपा कितना करिश्मा कर पाएगी यह 12 अप्रैल को मतगणना के दिन दिखेगा. सपा भी इस सीट को पाने के लिए जी जान लगाएगी.
UP MLC Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की खाली 36 में से 27 सीट पर शनिवार को मतदान हुआ. 36 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन नौ सीटों पर भाजपा के अलावा अन्य पार्टी के प्रत्याशी मैदान में नहीं हैं. इस कारण इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है. इस चुनाव का परिणाम 12 अप्रैल को आएगा. वहीं वाराणसी एमएलसी सीट पर भी मतदान सपन्न हुआ. आजमगढ़-मऊ में कुल 98.42 प्रतिशत मतदान हुआ.
आजमगढ़ व मऊ जिले के कुल 34 बूथों पर मतदान जारी है. इस चुनाव में भाजपा से फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक रमाकांत यादव के पुत्र व फूलपुर-पवई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव, सपा से राकेश कुमार यादव गुड्डू और भाजपा के एमएलसी रहे यशवंत सिंह के पुत्र विक्रांत सिंह रिशू निर्दल प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं इसके अलावा दो अन्य निर्दल प्रत्याशी अंब्रेश व सिकंदर प्रसाद कुशवाह भी भाग्य आजमा रहे हैं.
विधानसभा चुनाव में जिले के सभी 10 सीट पर कब्जा कर सपा का हौसला बुलन्द है. इस चुनाव में अरुण कुमार यादव पर भरोसा जताते हुए भाजपा कितना करिश्मा कर पाएगी यह 12 अप्रैल को मतगणना के दिन दिखेगा. सपा भी इस सीट को पाने के लिए जी जान लगाएगी.
बता दें कि जिले के सभी नौ ब्लाक मुख्यालयों परदहा, कोपागंज, घोसी, दोहरीघाट, बड़रांव, फतेहपुर मंडाव, रतनपुरा, रानीपुर, मुहम्मदाबाद गोहना को मतदान केंद्र बनाया गया है। जबकि नगर क्षेत्र के मतदाताओं के लिए नगर पालिका परिषद मऊ में मतदान केंद्र रहेगा. जिले में 22 विकासखंड मुख्यालय और दो नगर पालिका परिषद(आजमगढ़ व मुबारकपुर) सहित 24 बूथों पर 4,236 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. इसमें 2296 पुरुष व 1938 महिला मतदाता शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










