ePaper

उत्तराखंड दौरे पर गुरु को याद कर भावुक हुए सीएम योगी, बोले- आज जो हूं माता-पिता की वजह से

Updated at : 03 May 2022 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तराखंड दौरे पर गुरु को याद कर भावुक हुए सीएम योगी, बोले- आज जो हूं माता-पिता की वजह से

CM Yogi In Uttarakhand: सीएम योगी ने कहा कि आज गुरु की मूर्ति का अनावरण करने और अपने स्कूली गुरुओं का सम्मान करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ. मैं 35 साल बाद अपने गुरुओं से मिल पा रहा हूं. मैं आज जो कुछ भी हूं माता-पिता और गुरु अवेद्यनाथ की वजह से हूं.

विज्ञापन

CM Yogi In Uttarakhand: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड प​हुंच गए हैं. योगी आदित्‍यनाथ देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे. एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से वह पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत बिथ्याणी के लिए रवाना हुए. पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत बिथ्याणी में उन्‍होंने अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया. गुरु को याद करते हुए सीएम योगी भावुक हो गए.

अपने गुरु महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज गुरु की मूर्ति का अनावरण करने और अपने स्कूली गुरुओं का सम्मान करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ. मैं 35 साल बाद अपने गुरुओं से मिल पा रहा हूं. मैं आज जो कुछ भी हूं माता-पिता और गुरु अवेद्यनाथ की वजह से हूं. इस कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि गुरु महंत अवेद्यनाथ को वे यहां अंतिम समय में लाना चाहते थे, लेकिन उनका स्वास्थ्य सही न होने की वजह से वे यहां नहीं आ सके. लेकिन आज वे यहां स्थापित हो गए हैं.

Also Read: Kanpur News: वकीलों की हड़ताल से टली बिकरू कांड की सुनवाई, अब 5 मई को होगी सुनवाई

बता दें कि उत्तरप्रदेश के दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पहुंच रहे हैं. यहां योगी आदित्यनाथ अपनी मां से भी मिलेंगे, दरअसल उन्होंने पांच साल पहले अपनी मां से मुलाकात की थी. योगी आदित्यनाथ 4 मई को अपने पैतृक गांव पंचूर भी जा सकते हैं जो यमकेश्वर ब्लॉक में ही पड़ता है. माना जा रहा है कि चार मई को वह अपने पैतृक गांव में जाकर स्वजन से भेंट कर सकते हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में कहा कि उत्तराखंड में जितनी अच्छी शिक्षा है. जितनी संभावनाएं हैं, उन संभावनाओं को हमें आगे बढ़ाना होगा. यहां का युवा जहां कहीं भी जाएगा, वह अपनी प्रतिभा का लोहा ज़रूर मनवाएगा. हम लोगों ने भी यहीं पर पढ़ा और जाना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola