ePaper

Ram Janmbhoomi Trust Updates : प्रियंका गांधी ने कहा- चंदे का दुरुपयोग अधर्म, बोले मौर्य- जिनके हाथ रामभक्तों के खून से रंगे…

Updated at : 15 Jun 2021 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
Ram Janmbhoomi Trust Updates : प्रियंका गांधी ने कहा- चंदे का दुरुपयोग अधर्म, बोले मौर्य- जिनके हाथ रामभक्तों के खून से रंगे…

Ram Janmbhoomi Trust : राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर राम मंदिर के लिए जमीन खरीदने में भ्रष्टाचार और घोटाले का आरोप लगा है जिसके बाद से विपक्षी दल हमलावर हो गये हैं. मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सौदे में कथित भ्रष्टाचार के दावे का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि राम मंदिर के लिए मिले चंदे का दुरुपयोग करोड़ों लोगों की आस्था का अपमान और अधर्म है. इधर जमीन विवाद पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि जिनके हाथ रामभक्तों के खून से रंगे, वो हमें सलाह न दें…Ram mandir news, ram mandir scam, ram mandir ghotala, ram mandir trust, champat rai, ram janmbhoomi trust secretary,Priyanka Gandhi attack on bjp, ram mandir ghotala,up assembly election 2022

विज्ञापन

Ram Janmbhoomi Trust : राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर राम मंदिर के लिए जमीन खरीदने में भ्रष्टाचार और घोटाले का आरोप लगा है जिसके बाद से विपक्षी दल हमलावर हो गये हैं. मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सौदे में कथित भ्रष्टाचार के दावे का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि राम मंदिर के लिए मिले चंदे का दुरुपयोग करोड़ों लोगों की आस्था का अपमान और अधर्म है. इधर जमीन विवाद पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि जिनके हाथ रामभक्तों के खून से रंगे, वो हमें सलाह न दें…

क्या कहा प्रियंका गांधी ने : कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि करोड़ों लोगों ने आस्था और भक्ति के चलते भगवान के चरणों में चढ़ावा चढ़ाया…. उस चंदे का दुरुपयोग अधर्म है, पाप है, उनकी आस्था का अपमान है….

भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप : यहां चर्चा कर दें कि आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने रविवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए उसकी जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से कराने की मांग की थी. आप सांसद सिंह ने लखनऊ में दावा किया था कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संस्था के सदस्य अनिल मिश्रा की मदद से दो करोड़ रुपये कीमत की जमीन 18 करोड़ रुपए में खरीदने का काम किया है.

Also Read: Ayodhya News /Ram Mandir Samachar : ‘राम को भी नहीं छोड़ा…अब क्या बचा ? मोदी है तो मुमकिन है’, यशवंत सिन्हा ने यूं किया कटाक्ष

मनी लॉन्ड्रिंग का मामला : राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा था कि यह सीधे-सीधे मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है और सरकार इसकी सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराने का काम करे. वहीं, समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री रहे एवं अयोध्या के पूर्व विधायक पवन पांडे ने भी अयोध्या में राय पर भ्रष्टाचार के ऐसे ही आरोप लगाए और मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की.

हम आरोपों से नहीं घबराते : चंपत राय ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस तरह के आरोपों से नहीं डरते तथा इन आरोपों का अध्ययन करेंगे. उन्होंने कहा कि हम पर तो महात्मा गांधी की हत्या करने का आरोप भी लगाया गया था… हम आरोपों से नहीं घबराते…

मोदी है तो मुमकिन है : तृणमूल पार्टी के उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने मामले को लेकट ट्वीट किया कि राम का साथ…मोदी का विश्वास और हमारा विकास…हद ही हो गई….राम को भी नहीं छोड़ा…अब क्या बचा? मोदी है तो मुमकिन है….

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola