बरेली से पंजाब ले जा रहे थे 5.50 किलो अफीम, वांटेड नन्हे लंगड़ा समेत तीन स्मैक के साथ गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Sep 2022 5:19 PM
शहर के सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज विश्व देव सिंह को बरेली के फरीदपुर से पंजाब को हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो कार से अफीम ले जाने की सूचना मिली. चौकी इंचार्ज ने यह सूचना सीओ सेकंड आशीष प्रताप सिंह को दी. सीओ ने टीम के साथ बड़ा बाईपास पर घेराबंदी की.
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली की पुलिस ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है. बुधवार को पुलिस ने फरीदपुर से अफीम लेकर पंजाब जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह स्कॉर्पियो कार से करीब 9 लाख रुपए की कीमत की स्मैक लेकर जा रहे थे. पुलिस ने फरीदपुर थाना क्षेत्र के पंडेरा गांव निवासी राजीव कुमार और नवादा वनगांव निवासी दलवीर को गिरफ्तार किया है.
शहर के सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज विश्व देव सिंह को बरेली के फरीदपुर से पंजाब को हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो कार से अफीम ले जाने की सूचना मिली. चौकी इंचार्ज ने यह सूचना सीओ सेकंड आशीष प्रताप सिंह को दी. सीओ ने टीम के साथ बड़ा बाईपास पर घेराबंदी की. इसके बाद दोनों आरोपियों को 5.50 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के मोहल्ला अंसारी निवासी नन्हें लगड़ा और मोहम्मद हसनैन को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो कार, मोबाइल फोन, एटीएम भी बरामद किए हैं. इसके साथ ही फतेहगंज पश्चिमी और सीबीगंज थाना पुलिस ने चोर तस्करों से लाखों रुपए की स्मैक बरामद की है. इसमें एक तस्कर लंबे समय से वांछित चल रहा था. इनके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है.
नन्हे लंगड़ा एनडीपीएस में काफी समय से वांछित था. उसके पास से 260 ग्राम जबकि मोहम्मद हसनैन के पास से 90 ग्राम स्मैक के साथ बरामद हुई है. इन दिनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इसके अलावा थाना सीबीगंज पुलिस ने मथुरापुर गांव निवासी अफरोज और नदीम को 20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. यह दोनों सुपर स्प्लेंडर बाइक से स्मैक लेकर तिलियापुर में बेचने जा रहे थे. इन दोनों के खिलाफ मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया गया है.
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










