UP News: मेरठ में भरे बाजार में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्‍या, CCTV में कैद हुआ लाइव मर्डर

Updated:
विज्ञापन

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. रविवार सुबह साजिद लिसाड़ी रोड पर मस्जिद से नमाज पढ़कर वापस लौट रहा था, तभी चाचा होने मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया.

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. मेरठ जिले में दिन दहाड़े प्रॉपर्टी विवाद में चाचा ने अपने ही भतीजे को बीच सड़क पर चाकुओं से गोद कर मार डाला. बता दें कि यह दिल दहला देने वाली घटना ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इत्तेफाकनगर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना के दौरान सड़क पर राहगीर आ जा रहे थे, लेकिन किसी ने हमलावर को पकड़ने और पीड़ित को बचाने के लिए कोई सामने नहीं आया.

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार लिसाड़ीगेट क्षेत्र के घंटे वाली गली निवासी यूनुस ने बताया कि शनिवार को बेटे राशिद का घर में शराब पीने को लेकर चाचा नौशाद जावेद शहजाद से झगड़ा हो गया था. लिसाड़ी गेट थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन परिवार के लोगों ने देर रात समझौता करा दिया था. रविवार सुबह साजिद लिसाड़ी रोड पर मस्जिद से नमाज पढ़कर वापस लौट रहा था, तभी चाचा होने मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया.

Also Read: मुंहबोली बहन की शादी में पुलिस वालों का जलवा, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP ने परिवार की झोली में भर दी खुशियां

बताया जा रहा है कि शनिवार की रात घर में शराब पीने को लेकर साजिद और आरोपियों के बीच विवाद हो गया था. साजिद ने आरोपियों के विरूद्ध पिलोखड़ी चौकी पर इसकी शिकायत की थी. बाद में दोनों पक्षो के बीच समझौता हो गया था, पुलिस घटनास्थल की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर आरोपियों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola