Lucknow Most Haunted Place: लखनऊ की सबसे डरावनी और भूतिया जगह, जहां है आत्माओं का बसेरा, देखें List

Lucknow Most Haunted Place: आज के समय में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो भूत प्रेत में विश्वास रखते हैं. हालांकि साइंस ने भूत प्रेतों को नहीं माना है. लेकिन आज भी दुनिया के हर शहर और गांव में कुछ ऐसे जगह होते हैं जहां लोग जाने से डरते हैं. ऐसा ही एक शहर लखनऊ भी है.
Lucknow Most Haunted Place: आज के समय में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो भूत प्रेत में विश्वास रखते हैं. हालांकि साइंस ने भूत प्रेतों को नहीं माना है. लेकिन आज भी दुनिया के हर शहर और गांव में कुछ ऐसे जगह होते हैं जहां लोग जाने से डरते हैं. ऐसा ही एक शहर लखनऊ भी है. यूपी की राजधानी लखनऊ में ऐसे स्थान हैं जिसे भूतिया (हॉन्टेड) माना जाता है. अगर आप लखनऊ में रहते हैं और इन जगहों के बारे में नहीं जानते हैं चलिए हम आपको बताते हैं.

लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल के बारे में आप जानते ही होगें. कभी इसे भुतहा जगह माना जाता है. यह भी सुना गया है कि इस अस्पताल में भूत डॉक्टर बनकर मरीजों का ऑपरेशन करते थे. इसके बारे में एक कहानी है एक महिला का ऑपरेशन होना था लेकिन उस समय हॉस्पिटल में एक भी डॉक्टर उपस्थित नहीं थे. एक डॉक्टर को बुलाया भी गया. जब डॉक्टर मरीज महिला के पास पहुंचा तो देखकर हैरान रह गया. क्योंकि महिला का ऑपरेशन हो चुका है. उस महिला का ऑपरेशन किसने किया किसी को पता नहीं चल पाया. इतना ही नहीं इस अस्पताल से डरावनी आवाजें भी सुनाई देती थीं. हालांकि अभी सब नार्मल है.

लखनऊ के सबसे हॉन्टेड प्लेस में से एक हैं ओइल हाउस. इसके बारे में सुनने में आया कि जब वाजिद अली शाह पर अंग्रेजों ने हमला किया. तब इसी भवन में एक कुएं में उन्होंने अंग्रेज सैनिकों को मारकर फेंका दिया. जिसके बाद इस हाउस में अंग्रेज सैनिकों की आत्माओं का कब्जा हो गया. इस बात का खुलासा तब हुआ जब लखनऊ विश्वविद्यालय के अधिकारी को यह प्लेस रहने के लिए दिया गया. इस दौरान कुएं में मौजूद आत्माओं ने उन अधिकारी के बेटे को मार दिया. इस घटना के बाद से कुएं को बंद करा दिया गया.

लखनऊ का रेलवे क्वार्टर को भूतिया माना गया है. इसके बारे में कहानी है कि एक इंजीनियर की शादी एक खूबसूरत लड़की से हुई थी. जो एक अंग्रेज अधिकारी के प्रेम में पड़ गई. एक दिन इंजीनियर ने अपनी पत्नी को उस अधिकारी के साथ देख लिया. और गुस्से में उसने अधिकारी की हत्या कर दी. और खुद भी आत्महत्या कर लिया. आज भी कुछ लोग क्वार्टर में आत्मा की मौजूदगी को महसूस किए हैं.
लखनऊ के निराला नगर कॉलोनी पहले कब्रिस्तान हुआ करता था. लेकिन उसे उजाड़ कर कालोनी बना दिया गया. यहां पर आए दिन अजीबो- गरीब चीजें देखी जाती हैं.

लखनऊ का सिकंदर बाग सबसे भूतिया जगह माना जाता है. कहते हैं कि देर रात यहांअजीबो गरीब चीज देखने को मिल जाती है. क्योंकि अंग्रेजों ने कई भारतीय सैनिकों को यहां मार दिया था. जिनकी आत्माएं आज भी भटकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




