COVID-19 : नोएडा के अस्पताल में कोरोना से पहली मौत, मृतक गाजियाबाद का था निवासी

Author : ThakurShaktilochan Sandilya Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 May 2020 4:06 PM

विज्ञापन

नोएडा के सेक्टर -137 स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है. मृतक मूल रूप से गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी का रहने वाला था. इसकी सूचना नोएडा जिला प्रशासन ने गाजियाबाद प्रशासन को दे दी है.जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे के अनुसार मृतक कुछ दिनों पहले नोएडा के सेक्टर-24 एक अस्पताल में भर्ती हुआ था. जहां उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए नोएडा के सेक्टर 137 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था.वहां मरीज का COVID-19 के जांच के लिए सैम्पल लिया गया था जिसकी जांच रिपोर्ट कल रविवार को आई थी और मरीज कोरोना पॉजीटिव पाया गया था. इसी बीच मरीज की मौत हो गई. निगरानी अधिकारी ने बताया कि मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों का भी पता किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि मरीज का इलाज करने वाले डॉक्टर नर्स व तमाम स्टाफ को पृथक-वास में रखा गया है.

नोएडा में पहली मौत :

जानकारी के लिए बता दें कि नोएडा या गाजियाबाद में अभी तक कोरोना संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई थी. नोएडा में कोरोना संक्रमण से यह पहली मौत है जो गाजियाबाद के निवासी की हुई है.

यूपी में कुल 2645 कोरोना पॉजिटिव, 44 लोगों की अभी तक मौत :

उत्तर प्रदेश में रविवार तक कोरोना पॉजिटिव के कुल 2645 मामले सामने आ चुके थे. इसमें से 754 लोग ठीक होकर अस्पताल से जा चुके हैं. प्रदेश में रविवार तक कुल 43 लोगों की मौत हुई थी. नोएडा में पहली मौत के साथ ही यूपी में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या अब 44 हो गई है. वहीं नोएडा में कोरोना के मरीजों की संख्या 168 हो चुकी है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola