ePaper

5जी इंटरनेट की लांचिंग पर वाराणसी में सीएम योगी बोले- यूपी के एक-एक गांव में पहुंचाएंगे हाईस्पीड इंटरनेट

Updated at : 01 Oct 2022 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
5जी इंटरनेट की लांचिंग पर वाराणसी में सीएम योगी बोले- यूपी के एक-एक गांव में पहुंचाएंगे हाईस्पीड इंटरनेट

वाराणसी में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5जी टेक्नॉलॉजी को नये भारत की शक्ति को मिलने वाली नयी गति बताया है. वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन के दौरान महाभारत धारावाहिक का संदर्भ देते हुए कहा कि जो समय के साथ चलेगा.

विज्ञापन

Lucknow/Varanasi News: देश में इंटरनेट की 5जी टेक्नॉलॉजी शनिवार को लॉन्च हो गयी. नयी दिल्ली के प्रगति मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को अब तक प्राप्त इंटरनेट स्पीड से 20 गुना तेज डेटा ट्रांसमिशन सर्विस का तोहफा दिया है. इस अवसर पर वाराणसी में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5जी टेक्नॉलॉजी को नये भारत की शक्ति को मिलने वाली नयी गति बताया है. वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन के दौरान महाभारत धारावाहिक का संदर्भ देते हुए कहा कि जो समय के साथ चलेगा, वो बुलंदियों को प्राप्त करेगा और जो उस गति के साथ कदम नहीं मिला सकेगा वो पिछड़ता ही जाएगा, आज का वक्त गति का है.

‘टेलीकॉम डिजिटल इंडिया की पहली जरूरत’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आज देश को 5जी तकनीक की सौगात मिल रही है. इसके लिए मैं काशीवासियों और प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं. टेलीकॉम डिजिटल इंडिया की पहली जरूरत और इसकी रीढ़ है. प्रधानमंत्री ने आज 5जी सेवाओं को लांच किया है. ये इंटरनेट तकनीक सामान्य जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में हमारी गति को तेज करेगा. समय की गति बहुत महत्वपूर्ण होती है. शिक्षा हो या स्वास्थ्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर हो या एग्रीकल्चर, जीवन के किसी भी क्षेत्र में, समय ही सबसे महत्वपूर्ण होता है.’

Also Read: UP की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने क‍िया 7 आईएएस अफसरों का ताबदला, सेल्वा कुमारी जे बनीं मेरठ की मंडलायुक्त
4 लाख आरटीपीसीआर टेस्ट प्रतिदिन

भारतीय मनीषियों ने वसुधैव कुटुम्बकम की बात की है, आज प्रधानमंत्री जी के डिजिटल इंडिया के विजन के कारण हर नौजवान की जेब में पूरी दुनिया समा गयी है. इसकी ताकत को हमने इस सदी की सबसे बड़ी महामारी के वक्त समझा, जब हमने एक गरीब के घर तक डीबीटी के माध्यम से एक क्लिक पर डिजिटल तरीके से पैसा ट्रांसफर किया. हमने इंटरनेट की जरूरत को तब और समझा जब हम ऑनलाइन एजुकेशन के माध्यम से छात्र-छात्राओं के ढाई वर्ष तक बाधित पठन पाठन की प्रक्रिया को जारी रखा. यही नहीं हमने इसकी ताकत का एहसास तब भी किया जब कोरोना महामारी की शुरुआत में हमारे पास आरटीपीसीआर जांच की सुविधा के लिए एक भी लैब नहीं थी. आज उत्तर प्रदेश ने 4 लाख आरटीपीसीआर टेस्ट प्रतिदिन करने की क्षमता को विकसित किया है. ये इंटरनेट की ही ताकत है कि हमने अभ्युदय कोचिंग के माध्यम से प्रदेश के नौजवानों को उनके ही जनपद में घर बैठे ऑनलाइन शिक्षा प्रदान किया. आज प्रदेश सरकार ने 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट पहुचाने का लक्ष्य रखा है. यही नहीं हमने साढ़े 17 लाख स्मार्टफोन और टैबलेट अबतक वितरित भी कर दिए हैं.


हर क्षेत्र में 5जी की सुविधा का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का लक्ष्य प्राप्त करने में हाईस्पीड इंटरनेट बहुत उपयोगी है. हम यूपी के सभी ग्राम पंचायत को हाईस्पीड इंटरनेट से जोड़ने का काम कर रहे हैं. सरकार गांव में ही 245 प्रकार की ऑनलाइन सेवाओं को गांव के लोगों को उपलब्ध कराने में तत्परता से काम कर रही है. ये सुविधा अभी 30 से 32 फीसदी लोगों तक है, हमारा लक्ष्य जल्द से जल्द इसे 90 से 95 फीसदी तक पहुंचाने का है. इससे यूपी 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा, साथ ही प्रतिव्यक्ति आय में भी वृद्धि होगी. उन्‍होंने दावा क‍िया, ‘हमने ऑपरेशन कायाकल्प के जरिए स्मार्ट कलास के क्षेत्र में कदम आगे बढ़ाया है. इसके अलावा हेल्थ एटीएम की सुविधा अगले तीन महीने में यूपी के हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में देंगे. ये सभी बड़े बदलाव बिना इंटरनेट हाईस्पीड के नहीं चल सकतीं। ऐसे में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से हर क्षेत्र में 5जी की सुविधा का लाभ मिलने वाला है.’

Also Read: सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने 332 आबकारी आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, दावा- जेल में बंद हैं शराब माफ‍िया

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola