ePaper

Gorakhpur: पशु-पक्षियों के प्रेमी सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ पहुंचे गौशाला, नाम से पुकार सबको ख‍िलाया गुड़-चना

Updated at : 06 Oct 2022 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
Gorakhpur: पशु-पक्षियों के प्रेमी सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ पहुंचे गौशाला, नाम से पुकार सबको ख‍िलाया गुड़-चना

सीएम योगी के हाथों दुलार से पशु भी निहाल दिखे. मंदिर भ्रमण के दौरान गोवा से परिवार के साथ गोरखनाथ मंदिर घूमने आए चार साल की मासूम दिव्यांशी को मुख्यमंत्री ने अपने पास बुलाया. उसे स्नेह और आशीर्वाद दिया. उससे बातचीत की. दिव्यांशी भी सीएम से बातकर काफी खुश दिखी.

विज्ञापन

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पशु पक्षियों का साथ काफी पसंद करते हैं. बुधवार को उनका तेंदुए के शावक को गोद में लेकर दूध पिलाने का वीडियो सामने आया था. गुरुवार को मुख्यमंत्री का गौ प्रेम का वीडियो सामने आया. इसमें मुख्यमंत्री गाय, बैल, बछड़ों को उनके नाम से बुलाकर उसे दुलार कर अपने हाथों से गुड़ और चना खिलाते दिखाई दिये.

undefined

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में थे. गुरुवार को मुख्यमंत्री जयपुर के लिए रवाना हो गए. मुख्यमंत्री दुर्गा पूजा और दशहरा के पारंपरिक कार्यों में शामिल होने के लिए रविवार की शाम को गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे. उनको जयपुर में स्मृति शेष पंचखंड पीठाधीश्वर आचार्य धर्मेंद्र की श्रद्धांजलि सभा और उनके उत्तराधिकारी की चादर पोशी के कार्यक्रम में सम्मिलित होना था.

undefined

सीएम ने सुबह शिव अवतारी गुरु गोरखनाथ का पूजन अर्चन करने के बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेका. उसके बाद मंदिर भ्रमण के दौरान गौशाला पहुंच कर गायों, बैलों और बछड़ों को एक-एककर उनके नाम से पुकारा. योगी की आवाज सुनते ही सभी उनकी तरफ भागे चले आए.

undefined

उन्‍होंने सभी पशुओं को अपने हाथों से गुड़ और चना खिलाया. उन्हें दुलारा. सीएम योगी के हाथों दुलार से पशु भी निहाल दिखे. मंदिर भ्रमण के दौरान गोवा से परिवार के साथ गोरखनाथ मंदिर घूमने आए चार साल की मासूम दिव्यांशी को मुख्यमंत्री ने अपने पास बुलाया. उसे स्नेह और आशीर्वाद दिया. उससे बातचीत की. दिव्यांशी भी सीएम से बातकर काफी खुश दिखी.

Also Read: गोरखपुर में नहीं देना होगा जीआईएस सर्वे के तहत भवन स्वामियों को बढ़ा हुआ गृह, जल और सीवर टैक्‍स

रिपोर्ट : कुमार प्रदीप

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola