यूपी के महोबा से मध्य प्रदेश बारात लेकर गई गाड़ी कुएं में गिरी, 6 लोगों की मौत

Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश बारात लेकर गई एक गाड़ी कुएं में गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में गाड़ी का चालक भी शामिल है. वहीं 3 अन्य बारातियों की तालाश जारी है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश बारात लेकर गई एक गाड़ी कुएं में गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में गाड़ी का चालक भी शामिल है. वहीं 3 अन्य बारातियों की तालाश जारी है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महोबा में खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया. जब बारातियों से लदी एक बोलेरो गाड़ी मध्य प्रदेश में एक कुएं में गिर गई. हादसा मध्यप्रदेश के दीवान जी पुरवा गांव में हुआ है. जहां महोबा से बारात लेकर दुल्हा पक्ष के लोग पहुंचे थे.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रात करीब 2 बजे की यह घटना है. हादसे का शिकार बने वाहन में कुल 9 लोग सवार थे. बारातियों से लदी बोलेरो कुएं में जा गिरी. हादसे का कारण नहीं पता चल पाया है.

Also Read: मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में सजा काट रहे आरोपी की तिहाड़ जेल में मौत, बच्चियों से दुष्कर्म मामले में CBI ने किया था गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही स्थानिय पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन के सहारे कुएं से वाहन को निकाला. हादसे में मारे गए लोगों के शव को पोस्टमार्ट की लिए भेजा गया है. पुलिस घटना की जानकारी जुटाने में लगी है.

Posted by : Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola