ePaper

UP Election 2022: पहले चरण के लिए 11 जिलों की 58 सीटों के लिए अधिसूचना आज, नामांकन को लेकर गाइडलाइन जारी

Updated at : 14 Jan 2022 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: पहले चरण के लिए 11 जिलों की 58 सीटों के लिए अधिसूचना आज, नामांकन को लेकर गाइडलाइन जारी

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज पहले चरण के लिए 11 जिलों की 58 सीटों पर अधिसूचना जारी होगी.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 जनवरी यानी आज अधिसूचना जारी होगी. अधिसूचना के बाद से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. प्रदेश में पहले चरण में 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन होगा. कुल सीटों में से नौ सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रदेश मे स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी, शान्तिपूर्ण और कोविड सुरक्षित मतदान के लिये चुनाव प्रक्रिया शुरू हो रही है. उन्होंने बताया कि यूपी विधान सभा की 403 सीटों के लिए 07 चरणों में चुनाव संपन्न होगा. निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान का समय सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक निर्धारित किया गया है.

24 जनवरी को होगी नामांकन की जांच

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पहले चरण के नामांकन की अंतिम तिथि 21 जनवरी है. नामांकन की जांच 24 जनवरी को की जाएगी. 27 जनवरी को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गयी है. पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में मतदान होगा.

नामांकन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन के समय प्रत्याशी के साथ सिर्फ दो व्यक्ति निर्वाचन अधिकारी के कक्ष तक जा सकेंगे. प्रत्याशी सुविधा एप के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर आवेदन पत्र की कॉपी निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जमा कर सकते हैं. कोविड-19 के चलते नामांकन के समय किसी भी प्रत्याशी को जुलूस की अनुमति नहीं दी जाएगी. प्रत्याशी द्वारा नामांकन के समय केवल दो गाडियों का ही प्रयोग किया जा सकता है.

किस चरण में कब और कितने जिलों में होंगे मतदान

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे 20 फरवरी, चौथे 23 फरवरी, पांचवे 27 फरवरी, छठे 3 मार्च और सातवें चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को मतगणना होगी. पहले चरण में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होगा, दूसरा चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर, तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर. चौथे चरण में मतदान लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों, पांचवे चरण 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें चरण के लिए मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola