UP Election 2022: यूपी चुनाव के तीसरे चरण के लिए आयोग तैयार, मतदाताओं के लिए जरूरी सूचनाएं भी जारी

चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदान सुबह 7 से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा. इस दौरान हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में मतदान होगा.
UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को है. तीसरे चरण में 16 जिले की 59 सीटों पर वोटिंग है. इस फेज में कुल 627 प्रत्याशी मैदान में हैं. चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदान सुबह 7 से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा. इस दौरान हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में मतदान होगा. वोटर्स के लिए आयोग ने जरूरी जानकारी शेयर की है. आयोग ने कहा है वोटर आईडी कार्ड के अलावा दूसरे डॉक्यूमेंट भी मदद करेंगे.
चुनाव आयोग ने कहा है कि वोटर लिस्ट में नाम है और मतदाता पहचान पत्र नहीं है, तब भी घबराने की जरुरत नहीं है. आप निश्चिंत होकर वोट डाल सकते हैं. मतदाता पहचान पत्र के अलावा 12 कागजात होने चाहिए.
-
आधार कार्ड
-
मनरेगा जॉब कार्ड
-
बैंको/डाकघरों से जारी फोटोयुक्त पासबुक
-
स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
-
ड्राइविंग लाइसेंस
-
पैन कार्ड
-
एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई स्मार्ट कार्ड
-
भारतीय पासपोर्ट
-
फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
-
केंद्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों के फोटोयुक्त पहचान पत्र
-
सांसदों/विधायकों/विधान परिषद् सदस्यों को जारी सरकारी पहचान पत्र
-
यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड
Also Read: UP Election 2022 के तीसरे चरण का प्रचार थमा, 20 फरवरी को 16 जिले की 59 सीटों पर वोटिंग, पढ़ें खास बातें
-
मतदेय स्थलों पर थर्मल स्कैनर, हैंड सैनेटाइजर, ग्लव्स, फेस मास्क, फेस शील्ड, पीपीई किट, साबुन-पानी की व्यवस्था
-
वोटर गाइड से कोविड-19 से संबंधित डूज एंड डॉन्ट्स की जानकारी देना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




