ePaper

UP election 2022: सपा-रालोद की दूसरी लिस्ट जारी, अलीगढ़ की 2 सीटों पर प्रत्याशी घोषित

Updated at : 15 Jan 2022 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
UP election 2022: सपा-रालोद की दूसरी लिस्ट जारी, अलीगढ़ की 2 सीटों पर प्रत्याशी घोषित

सपा- रालोद गठबंधन ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें अलीगढ़ की बरौली और इगलास विधानसभा के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है.

विज्ञापन

Aligarh News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP assembly election 2022) को लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारियां कर रही हैं. 10 फरवरी को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के जारी करने में लगी हुईं हैं. बसपा, भाजपा और कांग्रेस के बाद अब सपा- रालोद गठबंधन ने अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है. जिसमें अलीगढ़ की बरौली और इगलास विधानसभा के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है.

सपा-रालोद के बरौली, इगलास प्रत्याशी घोषित

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के सपा और रालोद गठबंधन ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 7 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची के अनुसार अलीगढ़ की बरौली और इगलास विधानसभा सीट के लिए रालोद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने बरौली से रालोद के प्रमोद गौड़ को उतारा है. वहीं इगलास से वीरपाल सिंह दिवाकर होंगे. वीरपाल रालोद से है.

पहली सूची में इनकी हुई थी घोषणा

सपा-रालोद गठबंधन की पहली सूची में 29 प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी, जिसमें अलीगढ़ की 3 और हाथरस की 1 विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी. इसमें कोल से सपा के सलमान सईद, शहर से सपा के ज़फ़र आलम, खैर से रालोद के भगवती प्रसाद सूर्यवंशी और हाथरस के सादाबाद से रालोद के प्रदीप चौधरी गुड्डू थे.

Also Read: UP Election 2022: ‘आधी आबादी’ पर भाजपा, बसपा और सपा को कितना भरोसा, कांग्रेस की रणनीति का दिखा असर?

ये हैं नाम

  • कोल से सपा के सलमान सईद

  • शहर से सपा के ज़फ़र आलम

  • खैर से रालोद के भगवती प्रसाद सूर्यवंशी

  • हाथरस के सादाबाद से रालोद के प्रदीप चौधरी गुड्डू

Also Read: UP Assembly Election 2022: नोेएडा की इस विधानसभा सीट पर आज तक नहीं खुला सपा का खाता, BSP-BJP का ही रहा दबदबा

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने भी अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. केंभाजपा ने पहले चरण के लिए 57 उम्मीदवारों और दूसरा चरण के लिए 48 उम्मीदवारों की घोषणा की.

रिपोर्ट- चयन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola