ePaper

कौन है कांग्रेस की पोस्टर गर्ल जिसके बीजेपी में शामिल होने की चर्चा, प्रियंका गांधी को लग सकता है झटका

Updated at : 19 Jan 2022 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
कौन है कांग्रेस की पोस्टर गर्ल जिसके बीजेपी में शामिल होने की चर्चा, प्रियंका गांधी को लग सकता है झटका

उत्तर प्रदेश विधानसभा को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है. अब खबर है कि कांग्रेस के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' कैंपन की पोस्टर गर्ल जल्द ही बीजेपी का हाथ थाम सकती है. बता दें कि कुछ दिनों पहले डॉ. प्रियंका मौर्या ने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो चुकी है. सात चरणों में होने वाले चुनाव को लेकर हर दिन नेताओं के दलबदल का सिलसिला जारी है. इस बीच अब खबर है कि कांग्रेस के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल और महिला कांग्रेस के मध्य जोन की उपाध्यक्ष डॉ. प्रियंका मौर्या भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, डॉ. प्रियंका मौर्या को कांग्रेस की ओर से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया गया है. जिससे वह काफी असंतुष्ट है. ऐसे में प्रियंका मौर्य बुधवार को भाजपा में शामिल हो सकती हैं. इससे पहले प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस पर टिकट बंटवारे में धांधली के आरोप भी लगाए थे.

प्रियंका मौर्य ने कहा था कि कांग्रेस ने मेरे चेहरे, मेरे नाम और मेरे 10 लाख सोशल मीडिया फॉलोअर्स का इस्तेमाल प्रचार के लिए किया. लेकिन जब आने वाले चुनाव के लिए टिकट की बात आई, तो यह किसी और को दे दिया गया. यह अन्याय है. यह सब पूर्व- फैसला किया,

Also Read: ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ पोस्टर गर्ल का प्रियंका के सचिव पर बड़ा आरोप, कहा- टिकट के बदले मांगी घूस

प्रियंका मौर्य ने कहा था, “मुझे टिकट नहीं मिला, क्योंकि मैं एक ओबीसी की लड़की हूं और प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को रिश्वत नहीं दे सकती थी.”उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में कांग्रेस ने राज्य में 5 करोड़ महिला मतदाताओं तक पहुंचने की योजना बनाई थी.

प्रियंका मौर्या आगे कहती हैं कि टिकट के नाम पर घूस की रकम किसी और ने नहीं बल्कि प्रियंका गांधी वाड्रा के सचिव संदीप सिंह ने मांगी थी. उन्होंने कहा था कि संदीप सिंह ने उनसे टिकट के एवज में रुपये के लिए किसी से फोन करवाया था. जब मैं पैसे नहीं दे सकी तो उनकी जगह किसी और के नाम की घोषणा कर दी. उन्होंने यह भी दावा किया कि वक्त आने पर सारे सबूत दिखाएंगी.

Also Read: Aliagrh News: अलीगढ़ को मिलीं 10 और इलेक्ट्रिक बसें, 2 रूट पर पहले से चल रही हैं 5 बसें

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola