Itwa Assembly Chunav: सिद्धार्थनगर की इस सीट से 6 बार विधायक रहे माता प्रसाद पांडेय, 2017 में खिला कमल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Feb 2022 11:35 AM
Itwa Assembly Chunav: सिद्धार्थनगर की इटवा सीट से माता प्रसाद पांडेय 6 बार विधायक रहे. सपा से उन्होंने जीत की हैट्रिक भी लगायी. 2017 में इस सीट पर सतीश चंद्र द्विवेदी ने बीजेपी को जीत दिलायी.
Siddharthnagar Itwa Vidhan Sabha Chunav: इटवा विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में आती है. इस सीट से 2017 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के अरशद खुर्शीद को 10,208 वोटों से हराया था. इस सीट से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय छह बार विधायक निर्वाचित हुए हैं. हालांकि 2017 में बीजेपी ने इस सीट पर जबदस्त जीत हासिल की थी. यह सीट 1974 में अस्तित्व में आई. इस सीट पर मतदान तीन मार्च को होगा. मतगणना 10 मार्च को होगी.
-
1974- गोपीनाथ कामेश्वरपुरी- कांग्रेस
-
1977- विश्वनाथ पांडेय- जनता पार्टी
-
1980- माता प्रसाद पांडेय- जनता पार्टी सेक्युलर
-
1985- माता प्रसाद पांडेय- लोकदल
-
1989- माता प्रसाद पांडेय- जनता दल
-
1991- मोहम्मद मुकीम- कांग्रेस
-
1993- स्वंयवर चौधरी- बीजेपी
-
1996- मोहम्मद मुकीम- कांग्रेस
-
2002, 2007, 2012- माता प्रसाद पांडेय- सपा
-
2017- डॉक्टर सतीश चंद्र द्विवेदी- बीजेपी
Also Read: Bansi Assembly Chunav: BJP के जय प्रताप सिंह लगातार 5 बार बने विधायक, इस बार लगाएंगे जीत की ‘हैट्रिक’?
-
इटवा सीट से वर्तमान में बीजेपी के डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी विधायक हैं.
-
सतीश चंद्र द्विवेदी की उम्र 43 वर्ष है.
-
सतीश चंद्र द्विवेदी ने दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर से पीएचडी की डिग्री हासिल की है.
Also Read: Kapilvastu Assembly Chunav: 2017 में चला ‘श्याम’ का जादू, क्या इस बार दोबारा मिलेगी जीत?
-
इटवा सीट में सवर्ण मतदाता ज्यादा हैं.
-
पिछड़ा वर्ग, एससी-एसटी मतदाताओं के साथ ही मुस्लिम मतदाताओं की भी काफी संख्या है.
-
कुल मतदाता : 2,82,312
-
पुरुष : 1,51,667
-
महिला : 1,30,645
-
महंगाई
-
विकास
-
बेरोजगारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










