UP Chunav 2022: मिनी हरिद्वार में किसे मिलेगा ‘गंगा स्नान’ का लाभ? यहां पढ़ें सियासी अंकगणित में जीत-हार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jan 2022 6:49 PM
हापुड़ जिले में गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट आती है. इस सीट का बड़ा धार्मिक महत्व है. इसे मिनी हरिद्वार के नाम से भी जाना जाता है.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट आती है. इस सीट का बड़ा धार्मिक महत्व है. इसे मिनी हरिद्वार के नाम से भी जाना जाता है. यहां से गुजरने वाली गंगा में श्रद्धालु स्नान के लिए उमड़ते हैं. यहां के खादर क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा मेले का भी आयोजन हर साल होता है. गढ़मुक्तेश्वर में 10 फरवरी को मतदान है. चुनावी नतीजों का ऐलान 10 मार्च को किया जाएगा.
-
2017 में बीजेपी के कमल सिंह मलिक को जीत मिली.
-
2012, 2007 और 2002 में सपा के मदन चौहान ने लगातार जीत दर्ज की.
-
1996 के चुनाव में बीजेपी के राम नरेश ने जीत हासिल की.
-
बीजेपी के कृष्णवीर सिंह सिरोही को 1993 और 1991 में जीत हासिल हुई.
Also Read: UP Chunav 2022: पापड़ नगरी में किस पार्टी के टेस्ट को पसंद करेगी जनता?, फैसला 10 मार्च को तय…
-
गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट पर बीजेपी के कमल सिंह मलिक काबिज हैं.
-
गढ़मुक्तेश्वर में मिश्रित आबादी रहती है.
-
एक जातिगत वोट बैंक का प्रभाव नहीं है.
-
कोई फैक्ट्री या रोजगार संबंधी कोई साधन नहीं है.
-
युवाओं को नौकरी के लिए पलायन करना पड़ता है.
-
कुल मतदाता- 3,47,026
-
पुरुष- 1,86,878
-
महिला- 1,60,119
-
अन्य- 31
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










