ePaper

UP Chunav 2022: देश की सबसे बड़ी विधानसभा सीट में प्रवासी मजदूर सबसे ज्यादा, इस बार किसकी जीत?

Updated at : 23 Jan 2022 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: देश की सबसे बड़ी विधानसभा सीट में प्रवासी मजदूर सबसे ज्यादा, इस बार किसकी जीत?

गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद सीट को भारत की सबसे बड़ी विधानसभा सीट कहा जाता है. यहां पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होगा.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में साहिबाबाद विधानसभा सीट आती है. इस सीट पर 2017 में बीजेपी प्रत्याशी सुनील कुमार शर्मा ने बंपर जीत दर्ज की. गाजियाबाद जिले की साहिबाबाद सीट को भारत की सबसे बड़ी विधानसभा सीट कहा जाता है. यहां पर पहले चरण में 10 फरवरी को मतदान होगा. साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के नतीजों का ऐलान 10 मार्च को किया जाएगा.

साहिबाबाद का सियासी इतिहास

  • 2017 के चुनाव में बीजेपी के सुनील कुमार शर्मा ने जीत दर्ज की.

  • सुनील कुमार शर्मा ने कांग्रेस के अमरपाल को 1.50 लाख वोट से हराया था.

  • 2012 में बसपा के अमरपाल ने चुनाव जीता था.

  • 2017 के विजेता सुनील कुमार शर्मा 2012 में हार गए थे.

Also Read: UP Chunav 2022: मुरादनगर सीट पर त्यागी परिवार का रहा दबदबा, इस बार भी ‍BJP जीत के इरादे से उतरी
साहिबाबाद के मौजूदा विधायक

  • बीजेपी के सुनील कुमार शर्मा साहिबाबाद से सीटिंग विधायक हैं.

साहिबाबाद के जातिगत समीकरण

  • ब्राह्मण, वैश्य, दलित, मुस्लिम और ठाकुर मतदाता सबसे ज्यादा हैं.

साहिबाबाद क्षेत्र की जनता के मुद्दे

  • इंडस्ट्रियल एरिया में प्रवासी मजदूरों को कई सुविधाएं नहीं हैं.

  • प्रवासी मजदूरों से भरे इलाके में कई मांगें अधूरी हैं.

साहिबाबाद में कितने मतदाता?

  • कुल मतदाता- 10,12,154

  • पुरुष- 5,71,503

  • महिला- 4,40,594

  • थर्ड जेंडर- 57

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola